
Cyclone Akvan Alert : चक्रवात ‘अकवान’ के 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश, यनम और ओडिशा के तटों से टकराने की आशंका के बीच प्रशासन ने कमर कस ली है। 110 किलोमीटर की रफ्तार से आ रहे चक्रवात को देखते हुए ओडिशा में करीब 50 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है और कई जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
मौसम विभाग ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, पिछले 06 घंटों के दौरान 05 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ा और यह 18 नवंबर 2026 को भारतीय समयानुसार 23:30 बजे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर, अक्षांश 13.9° उत्तर और देशांतर 85.3° पूर्व के पास केंद्रित रहा, जो नरसापुर (आंध्र प्रदेश) से लगभग 480 किमी दक्षिण-पूर्व, कलिंगापट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 510 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व, चेन्नई (तमिलनाडु) से 560 किमी पूर्व, गोपालपुर (ओडिशा) से 600 किमी दक्षिण और पुरी (ओडिशा) से 660 किमी दक्षिण में स्थित है।
इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने तथा 20 नवंबर 2026 की दोपहर तक नरसापुर और पुरी के बीच उत्तरी आंध्र प्रदेश व यनम तथा दक्षिणी ओडिशा के तटों को पार करने की संभावना है, इस दौरान अधिकतम निरंतर हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जिसके झोंके 110 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।
The #Severe #Cyclonic Storm “#Akvan” [Pronunciation: Akvan] over westcentral and adjoining central parts of south #Bay of #Bengal moved northwards with the speed of 05 kmph during past 06 hours and lay centered at 2330 hours IST of yesterday, the 18th November, 2026 over westcentral Bay of Bengal, near Latitude 13.9°N and Longitude 85.3°E, about 480 km southeast of Narsapur (#Andhra #Pradesh), 510 km south-southeast of Kalingapatnam (Andhra Pradesh), 560 km east of #Chennai (Tamil Nadu), 600 km south of #Gopalpur (#Odisha) and 660 km south of #Puri (Odisha). It is likely to move north-northwestward and cross North Andhra Pradesh & Yanam and South Odisha coasts between Narsapur and Puri, by noon of 20th November, 2026 with the maximum sustained wind speed of 90-100 kmph gusting to 110 kmph.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 18, 2026
चक्रवात को देखते हुए उत्तरी आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिणी ओडिशा के तटीय इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु , पुड्डूचेरी और कराइकल में भी तेज बारिश की संभावना है।
ओडिशा के 11 जिलों में अलर्ट
ओडिशा में चक्रवात ‘अकवान’ का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तूफान के संभावित असर को देखते हुए सरकार ने अब तक करीब 50 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बताया कि सबसे अधिक लोगों को गंजाम जिले से निकाला जाएगा और यह प्रक्रिया जारी है।
इसके अलावा गजपति, कंधमाल, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों के कई गांवों से भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। राज्य में चक्रवात से प्रभावित लोगों को सुरक्षित रखने के लिए करीब 3,000 आश्रय स्थल तैयार किए गए हैं। 6 जिलों में 3 दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे।
कश्मीर में शून्य से नीचे पहुंचा पारा
पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद कश्मीर में रात का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। गुलमर्ग, पहलगाम और कुपवाड़ा में ठंड बढ़ गई है, जबकि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अगले 3 दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इससे सड़क और रेल यातायात पर भी असर पड़ सकता है।


