QUAD फोटो सेशन में BRICS जैसा वाकया, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने थपथपाई PM मोदी की पीठ, वीडियो वायरल

QUAD फोटो सेशन में BRICS जैसा वाकया, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने थपथपाई PM मोदी की पीठ, वीडियो वायरल

pm modi in quad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर भारतीय तिरंगे के प्रति अपना सम्मान दिखाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित QUAD नेताओं की बैठक के दौरान ग्रुप फोटो सेशन में ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसकी चर्चा हो रही है। फोटो खिंचवाने के लिए फर्श पर अलग-अलग देशों के झंडों वाले कार्ड स्पॉट मार्कर के रूप में रखे गए थे। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर भारतीय तिरंगे वाले कार्ड पर पड़ी। उन्होंने तुरंत उसे जमीन से उठाया और सम्मानपूर्वक अपनी जेब में रख लिया।

ALSO READ: क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

प्रधानमंत्री के इस छोटे से कदम ने फोटो सेशन के दौरान सबका ध्यान खींचा। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जैसे ही पीएम मोदी झुके, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी पीठ पर हाथ रखा। QUAD के घटनाक्रम को 2023 के BRICS सम्मेलन की पुरानी घटना को याद दिला दिया। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुए 15वें BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान ग्रुप फोटो सेशन से पहले प्रधानमंत्री मोदी की नजर जमीन पर रखे तिरंगे वाले एक छोटे कार्ड पर पड़ी थी। यह कार्ड फोटो सेशन के दौरान नेताओं के खड़े होने की जगह निर्धारित करने के लिए रखा गया था।

ALSO READ: Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगे वाले कार्ड को जमीन पर देखा तो उसे बिना पैरों से छुए उठाया और सम्मानपूर्वक अपने पास रख लिया था। समाचार रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्ड नेताओं के खड़े होने की जगह बताने के लिए रखा गया था। प्रधानमंत्री ने भारतीय तिरंगे को जमीन पर छोड़ने के बजाय उसे उठाकर अपने पास रखना उचित समझा।

ALSO READ: YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

मनीला में हुई QUAD नेताओं की मुलाकात

17 नवंबर 2026 को मनीला में QUAD देशों के नेताओं की मुलाकात हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची शामिल हुए। यह 2024 के बाद QUAD नेताओं की पहली आमने-सामने की शिखर स्तरीय बैठक है। चारों नेताओं ने बैठक से पहले एक साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।

ALSO READ: YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

जमीन पर रखे तिरंगे को देखकर उठाया

फोटो सेशन के लिए फर्श पर सफेद कार्ड रखे गए थे, जिन पर संबंधित देशों के राष्ट्रीय ध्वज बने हुए थे। इनका इस्तेमाल नेताओं की निर्धारित जगह बताने के लिए किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने जब भारतीय तिरंगे वाला कार्ड देखा तो उसे उठाकर अपनी जेब में रख लिया। यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया। न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, इस छोटे से घटनाक्रम ने फोटो सेशन को चर्चा का विषय बना दिया।

 

ट्रंप, अल्बनीज और ताकाइची भी थे मौजूद

इस फोटो सेशन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची भी मौजूद थे। QUAD की इस बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने QUAD को भारत के लिए एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी बताया।