चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

donald trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेन्सेन हुआंग का समर्थन किया और उन पर लगे आरोपों पर कहा कि चीन से आने किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, मैं ये नहीं मानता। मुझे तो बिल्कुल नहीं पता कि वह जासूस थी भी या नहीं। हम इसका पता लगाएंगे। ALSO READ: हुआंग से शी पेई तक… क्या है चीन की ‘हनी ट्रैप’ नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

 

ट्रंप ने कहा, हमने उन्हें महत्वपूर्ण और आधुनिक चिप्स बेचने से रोक दिया है। लेकिन सच कहूं तो, बाकी चिप्स बेचना कोई बुरी बात नहीं, बल्कि अच्छी बात है। हालांकि, हमने उन्हें ‘ब्लैकवेल’ और अन्य एडवांस चिप्स बेचने से सख्ती से मना किया है।

 

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे जेनसेन हुआंग को एनवीडिया के सीईओ के रूप में वापस आते देखना चाहते हैं, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं होगी।

 

उन्होंने कहा कि मैंने टिम कुक का नाम भी लिया था, लेकिन जहां तक जेनसेन की वापसी की बात है, मुझे लगता है कि उन्होंने एक बड़ा सबक सीखा है। हो सकता है कि एक सबक दूसरे से ज़्यादा अहम हो, लेकिन उन्हें वापस आते देखकर मुझे बिल्कुल भी बुरा नहीं लगेगा। ALSO READ: जेनसन हुआंग को दोबारा कुर्सी पर बिठाने के लिए मैदान में उतरे एलन मस्क! जानिए क्यों मचा है सिलिकॉन वैली से वॉशिंगटन तक घमासान

 

गौरतलब है कि जेनसन हुआंग ने 12 नवंबर को एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था। वह करीब 33 साल तक कंपनी का नेतृत्व कर चुके थे। उनके इस्तीफे के बाद कंपनी की सीएफओ कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है। एलन मस्क समेत कई आईटी दिग्गज हुआंग की एनवीडिया में वापसी चाहते हैं। वे इसके लिए कंपनी के बोर्ड पर दबाव बना रहे हैं।