जेनसन हुआंग को दोबारा कुर्सी पर बिठाने के लिए मैदान में उतरे एलन मस्क! जानिए क्यों मचा है सिलिकॉन वैली से वॉशिंगटन तक घमासान

जेनसन हुआंग को दोबारा कुर्सी पर बिठाने के लिए मैदान में उतरे एलन मस्क! जानिए क्यों मचा है सिलिकॉन वैली से वॉशिंगटन तक घमासान

jensen huang

दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी NVIDIA इन दिनों सिलिकॉन वैली से लेकर वॉशिंगटन तक चर्चा के केंद्र में है। कंपनी के करिश्माई बॉस जेनसन हुआंग (Jensen Huang) के पद छोड़ने के बाद से मचे सियासी और कॉर्पोरेट भूचाल ने टेक जगत को दो हिस्सों में बांट दिया है। अब टेक दिग्गजों ने हुआंग को दोबारा सीईओ की कुर्सी पर बैठाने के लिए कमर कस ली है। ALSO READ: हुआंग से शी पेई तक… क्या है चीन की ‘हनी ट्रैप’ नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

 

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जेनसन हुआंग ने अपने कुछ करीबी लोगों से कंपनी में वापसी की संभावना पर चर्चा की है। हालांकि NVIDIA का बोर्ड उन आरोपों की स्वतंत्र जांच कर रहा है, जिनके चलते कंपनी में नेतृत्व का संकट पैदा हुआ। इन आरोपों में एक संदिग्ध चीनी जासूस और कंपनी की एक महिला कर्मचारी के साथ संबंधों का जिक्र किया गया है। हालांकि जेनसन पर लगे आरोपों की अब तक पुष्टि नहीं हुई है।

 

जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद कंपनी की अंतरिम CEO कोलेट क्रेस जिम्मेदारी संभाल रही हैं। जेनसन के जाने के बाद से एनवीडिया के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है।

 

कौन-कौन चाहता है हुआंग की वापसी?

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनसन हुआंग ने अपने करीबियों से कंपनी में वापसी की संभावनाओं पर चर्चा की है। इसके बाद सिलिकॉन वैली में उनके समर्थकों ने एक ‘वॉर रूम’ तैयार कर लिया है। 

 

इस मुहिम के तहत एनवीडिया के बोर्ड पर दबाव बनाया जा रहा है और व्हाइट हाउस से समर्थन जुटाने की कोशिश जारी है। इस अभियान में टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क तथा एपिक गेम्स के सीईओ टिम स्वीनी भी इस कैंपेन का हिस्सा हैं। एनवीडिया के बड़े निवेशक ब्रैड गर्स्टनर और गेविन बेकर ने बोर्ड को खुला पत्र लिखकर साफ कर दिया है कि वे हुआंग की वापसी का विकल्प बंद नहीं देखना चाहते। ALSO READ: Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

 

व्हाइट हाउस की टेढ़ी नजर

एक तरफ जहां सिलिकॉन वैली और टेक दिग्गज जेनसन हुआंग को वापस लाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं, वहीं अमेरिकी सरकार का रुख अलग नजर आ रहा है। 

 

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने हाल ही में एनवीडिया के नेतृत्व में बड़े बदलाव की मांग की है। उनका यह बयान इस बात का साफ संकेत है कि वॉशिंगटन में हर कोई हुआंग की वापसी के पक्ष में नहीं है, जिससे आने वाले दिनों में यह विवाद और गहरा सकता है।