गोवा में दोस्तों या फिर परिवार के साथ छुट्टियां मनाना काफी खास होता है। लेकिन एक युवक के लिए गोवा में दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने का एक्सपीरीएंश काफी निराशजनक रहा। हुआ ये कि दोस्तों के साथ पांच दिन की इस ट्रिप में उसे ऐसा लगा कि सभी लोगों की घूमने-फिरने की पसंद अलग-अलग है। वह समुद्र किनारे घूमना और नई जगहें देखना चाहता था, जबकि उसके दोस्त पब और नाइटक्लब में समय बिताना पसंद करते थे। इस पांच दिन के ट्रिप के लिए शख्स ने करीब 3 लाख रुपये खर्च किए थे। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘हिमालयन गाइ’ नाम के एक शख्स ने अपना अनुभव शेयर किया। X पर अपनी पोस्ट में शख्स ने बताया कि, दोस्तों के इस ग्रुप ने नॉर्थ गोवा में एक महंगा विला किराये पर लिया था। लेकिन किसी को समुद्र किनारे घूमने या दूसरी एक्टिविटीज में हिस्सा लेने में खास दिलचस्पी नहीं थी। पूरी यात्रा के दौरान दोस्तों का ज्यादातर समय पब और नाइटक्लब में बीता। वे देर रात तक शराब पीते थे और अगले दिन देर तक सोते रहते थे। इस वजह से छुट्टियों में घूमने-फिरने और नई जगहों को देखने का मौका ही नहीं मिल पाया।
अलग से बनाया घूमने का प्लान
ये ट्रिप शख्स के लिए इसलिए भी अच्छी नहीं रही, क्योंकि वह न तो शराब पीता है और न ही सिगरेट। वह गोवा में बीच पर घूमना, नई जगहें देखना और एडवेंचर करना चाहता था। लेकिन दोस्तों की पसंद अलग थी। वे देर रात तक पार्टी करते थे और अगले दिन देर तक सोते रहते थे। ऐसे में वह अपनी छुट्टियों का वैसा मजा नहीं ले पाया, जैसा उसने सोचा था। जब उसे लगा कि दोस्तों के साथ घूमने का प्लान सफल नहीं हो रहा है, तो उसने खुद ही नई जगहों पर जाने का फैसला किया।
The biggest mistake I made on my Goa trip was choosing the wrong travel group.
I recently went to Goa with friends for 5 days and our total group spending came to nearly ₹3 lakh.
They booked an expensive villa in North Goa but nobody really seemed interested in planning where to go or what to explore.
Every day was pretty much the same. They would go to pubs and clubs, drink till early morning, come back to the villa and sleep till late afternoon.
Being a non-smoker and non-drinker, it was really difficult to enjoy the trip with them. I had gone to Goa to explore beaches and activities but felt like i got stuck with those drinkers.
At the end, I decided to made my own itinerary and explored both North and South Goa. I even tried kayaking and other activities.
That day i learnt the hard lesson that the people you travel with can make or break your entire trip.
— vish key (@himalayanguy_7) November 15, 2026
सही ट्रैवल पार्टनर होना जरूरी
इसके लिए उसने नॉर्थ और साउथ गोवा घूमने की अलग योजना बनाई और बची हुई छुट्टियों में कयाकिंग जैसी रोमांचक एक्टिविटीज का भी आनंद लिया। इस पूरे अनुभव से उसे सीख मिली कि यात्रा पर जाने से पहले ऐसे लोगों को चुनना जरूरी है, जिनकी पसंद और घूमने का तरीका आपसे मिलता-जुलता हो। सही ट्रैवल पार्टनर आपकी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं, जबकि पसंद अलग होने पर अच्छा-खासा प्लान भी खराब हो सकता है।
लोगों ने दिया रिएक्ट
उसकी पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी और बताया कि उन्हें भी दोस्तों या सहकर्मियों के साथ घूमने के दौरान ऐसे अनुभवों का सामना करना पड़ा है। कई लोगों ने कहा कि अलग-अलग पसंद और रहन-सहन के कारण छुट्टियों का मजा खराब हो सकता है। एक यूजर ने अपनी ऑफिस ट्रिप का अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक सहकर्मी ने उस पर बार-बार शराब पीने का दबाव बनाया था। बाद में सहकर्मी ने उसे बिना शराब वाली बीयर दिलाई। इस घटना से पता चलता है कि जब लोग दूसरों की पसंद का सम्मान नहीं करते, तो ऐसी स्थिति कितनी असहज हो सकती है।

