
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच शुक्रवार को बेंगलुरु मेट्रो की नई पिंक लाइन में सफर के दौरान एक ऐसा दिलचस्प वाकया हुआ, जिसकी चर्चा अब खूब हो रही है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान शुक्रवार के मेट्रो सफर का यह किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मेट्रो में यात्रा कर रहे थे, तब उन्होंने मजाक में कहा कि उनके पास टिकट खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच शुक्रवार को बेंगलुरु मेट्रो की नई पिंक लाइन में सफर के दौरान एक ऐसा दिलचस्प वाकया हुआ, जिसकी चर्चा अब खूब हो रही है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान शुक्रवार के मेट्रो सफर का यह किस्सा साझा किया।
उन्होंने बताया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मेट्रो में यात्रा कर रहे थे, तब उन्होंने मजाक में कहा कि उनके पास टिकट खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल किया और उनके टिकट का भुगतान भी कर दिया। राजनीतिक मंचों पर अक्सर एक-दूसरे के विरोधी दलों के नेताओं के बीच इस बार मेट्रो के सफर में हंसी-मजाक का माहौल देखने को मिला।
यह छोटा सा वाकया प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच हुई अनौपचारिक बातचीत का दिलचस्प हिस्सा बन गया। मेट्रो टिकट खरीदने के इस दिलचस्प किस्से के अलावा डीके शिवकुमार ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने संबंधों और राजनीतिक मतभेदों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि राजनीति और विकास को अलग-अलग नजरिए से देखा जाना चाहिए।
राजनीतिक दलों के बीच विचारधाराओं और चुनाव को लेकर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इसका असर विकास परियोजनाओं पर नहीं पड़ना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी बातचीत और व्यक्तिगत संबंधों के बारे में पूछे जाने पर डीके शिवकुमार ने कहा कि यह आपसी सम्मान और मानवीय रिश्तों का मामला है।
शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक की प्रगति का लाभ पूरे देश को मिलता है। इसलिए राज्य के विकास को राष्ट्रीय विकास से अलग करके नहीं देखा जा सकता। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर 2026 को बेंगलुरु पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बेंगलुरु मेट्रो की नई पिंक लाइन के एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया।
ALSO READ: सैम पित्रोदा ने कर डाली PM मोदी की तारीफ, कहा- ‘मेरे गुजराती मित्र बहुत आत्मीय और दयालु हैं’
उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, बेंगलुरु विकास मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा और भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के साथ मेट्रो में सफर भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने मेट्रो यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बेंगलुरु जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर के लिए इसे बेहतर बुनियादी ढांचे की दिशा में अहम कदम बताया था।


