उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक शादी की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। यहां पर दुल्हा ने घोड़ी या कार से नहीं, बल्कि हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा। मेरठ के दूल्हा हीरा राणा हेलीकॉप्टर से अपनी बारात लेकर पहुंचा। दरअसल, उसने अपनी दादी की 18 साल पुरानी इच्छा पूरी करने के लिए यह खास तरीका चुना। दूल्हे को हेलीकॉप्टर से आता देख गांव के लोग भी हैरान रह गए। उनकी इस खास एंट्री ने शादी को यादगार बना दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला
शादी में जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव में उतरा, उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। दूल्हे की इस अनोखी एंट्री को देखकर गांव के लोग काफी एक्साईटेड नजर आए और शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। उन्होंने ऐसा अपनी दादी की 18 साल पुरानी इच्छा पूरी करने के लिए किया।
पूरा किया दादी का 18 साल का सपना
हीरा राणा के हेलीकॉप्टर से शादी में पहुंचने की वजह सिर्फ खास अंदाज में एंट्री करना नहीं था, बल्कि इसके पीछे उनकी दादी की एक पुरानी ख्वाहिश थी। उनकी दादी करीब 18 साल से चाहती थीं कि उनका पोता अपनी शादी में हेलीकॉप्टर से आए। राणा ने दादी की इस इच्छा को पूरा करने का फैसला किया। शादी के दिन वह मेरठ से हेलीकॉप्टर के जरिए हापुड़ के देहरा गांव पहुंचे, जहां से उन्हें अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लाना था। इस तरह उन्होंने अपनी दादी का सालों पुराना सपना पूरा कर पूरे परिवार के लिए इस दिन को यादगार बना दिया।
हेलीकॉप्टर से रवाना हुए कपल
शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद हीरा राणा अपनी दुल्हन के साथ हेलीकॉप्टर में बैठकर वापस रवाना हुए। उनकी इस अनोखी शादी की चर्चा पूरे गांव में होने लगी। लोगों को दूल्हे का हेलीकॉप्टर से आना तो खास लगा ही, लेकिन अपनी दादी की 18 साल पुरानी इच्छा पूरी करने के उनके फैसले ने भी सभी का दिल जीत लिया। इस तरह यह शादी परिवार के लिए हमेशा याद रहने वाला खास मौका बन गई।

