इनफ्लेशन बीते दो साल के सबसे हाई लेवल पर पहुंच गया है। सरकार ने 12 नवंबर को रिटेल इनफ्लेशन के डेटा जारी किए। अक्तूबर में रिटेल इनफ्लेशन 6.09 फीसदी पर पहुंच गया। सितंबर में रिटेल इनफ्लेशन 5.54 फीसदी था। इस साल फरवरी में अमेरिका और ईरान की लड़ाई शुरू होने के बाद क्रूड ऑयल की कीमतें आसमान में पहुंच गई है। इससे दुनियाभर में महंगाई बढ़ रही है।
दुनियाभर के केंद्रीय बैंक बढ़ा रहे हैं इंटरेस्ट रेट
महंगाई को बढ़ने से रोकने के लिए फेडरल रिजर्व, आरबीआई सहित दुनियाभर के केंद्रीय बैंक इंटरेस्ट रेट बढ़ा रहे है्ं। सवाल है कि दिसंबर में अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में आरबीआई इंटरेस्ट रेट 0.25 फीसदी बढ़ाएगा या 50 फीसदी बढ़ाएगा?
MPC की बैठक 2-4 दिसंबर को होगी
RBI ने महंगाई को बढ़ने से रोकने के लिए अक्टूबर में रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया था। आरबीआई ने करीब चार साल में पहली बार रेपो रेट बढ़ाया था। RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की अगली बैठक 2 से 4 दिसंबर को होगी। अर्थशास्त्रियों का मानना है कि इस बैठक में एमपीसी रेपो रेट लगातार दूसरी बार रेपो रेट बढ़ाने का फैसला ले सकती है।
अक्टूबर के रिटेल डेटा को ध्यान में रखेगा आरबीआई
आरबीआई की कमेटी को अक्तूबर तक के रिटेल इनफ्लेशन के डेटा को ध्यान में रख इस बारे में फैसला लेना होगा। नवंबर के रिटेल इनफ्लेशन के डेटा दिसंबर की मॉनेटरी पॉलिसी के बाद आएंगे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि एमपीसी दिसंबर में रेपो रेट 0.25 या 0.50 फीसदी बढ़ा सकती है।
खाने-पीने की चीजों की कीमतें में उछाल से बढ़ी महंगाई
ICRA की चीफ इकोनॉमिस्ट अदिति नायर के मुताबिक, अक्टूबर में महंगाई RBI की तय ऊपरी सीमा से ज्यादा रही है। इसकी बड़ी वजह खाने-पीने की चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी है। महंगाई का दबाव 12 में से 11 प्रमुख समूहों में देखने को मिला है।
दूध, चीनी और प्याज की कीमतें आगे भी ऊंची रह सकती हैं
ICRA का अनुमान है कि नवंबर में खाने-पीने की चीजों की महंगाई 8% से ऊपर रह सकती है। दूध, चीनी और प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई पर दबाव बना रह सकता है। इसके अलावा GST में बदलाव के बाद बेस इफेक्ट के चलते कोर महंगाई में भी कुछ बढ़ोतरी की आशंका है।
ज्यादातर चीजों की कीमतों में दिखा इजाफा
DBS Bank की सीनियर इकोनॉमिस्ट और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राधिका राव का भी मानना है कि RBI दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ा सकता है। उनके मुताबिक, अक्टूबर में महंगाई बढ़ने की वजह सिर्फ खाने-पीने की चीजों की कीमतें नहीं हैं। अब कीमतों में बढ़ोतरी का दबाव दूसरी चीजों पर भी दिखने लगा है।
रिटेल महंगाई और ऊपर जा सकती है
राव का कहना है कि महंगाई अभी अपने उच्चतम स्तर पर नहीं पहुंची है। इसके अलावा बेस इफेक्ट भी आने वाले महीनों में महंगाई के आंकड़ों को ऊंचा रख सकता है। ऐसे में RBI अपनी तिमाही महंगाई के अनुमानों को बढ़ा सकता है।
होम लोन, कार लोन सहित सभी लोन होंगे महंगे
RBI दिसंबर में रेपो रेट 0.25% या 0.50 फीसदी बढ़ाता है तो इससे होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन सहित दूसरे लोन महंगे हो सकते हैं। बैंक लोन के नए ग्राहकों के लिए इंटरेस्ट रेट बढ़ा सकते हैं। साथ ही उन लोगों के लोन की EMI भी बढ़ जाएगी, जिन्होंने फ्लोटिंग रेट पर लोन लिया है।
बैंकों को एफडी के इंटरेस्ट रेट्स भी बढ़ाने पड़ेंगे
हालांकि, बैंकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी इंटरेस्ट रेट बढ़ाना होगा। लेकिन, आम तौर पर यह देखा गया है कि बैंक बैंक पहले लोन पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाते है। उसके बाद वे एफडी पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाते हैं।

