मैट हैनरी ने पहले ही ओवर में Ro-Ko और अय्यर को आउट कर डाला मेडन ओवर (Video)

INDvsNZ भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में चोटिल होकर बाहर हुए मैट हैनरी ने एकदिवसीय मैचों में वापसी पर तहलका मचा दिया। चौथे एकदिवसीय के पहले ओवर में ही उन्होंने रोहित शर्मा विराट कोहली और फिर श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया और ट्रिपल विकेट मेडन ओवर डाला जिससे भारत का स्कोर 0 पर 3 विकेट हो गया।

मैट हैनरी ने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा को क्रैंप किया और इसके 4 गेंद बाद विराट कोहली को अंदर आती हुई गेंद पर बोल्ड कर दिया। अंतिम गेंद पर उन्होंने श्रेयस अय्यर को पगबाधा आउट किया। तीनों में से कोई भी बल्लेबाज अपना खाता नहीं खोल पाया।

एकदिवसीय क्रिकेट में यह भारत का पहले 3  विकेट गंवाने का सबसे कम स्कोर है इससे पहले भारत ने 2 रन पर 3 विकेट विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के सामने गिराए थे। यह दूसरा मौका है जब रोहित शर्मा और विराट कोहली 0 के स्कोर पर आउट हुए हों। इससे पहले वह साल 2010 में दोनों 0 पर आउट हुए थे।

यह कुल पांचवा मौका है जब एकदिवसीय क्रिकेट में टीम ने पहले 3 विकेट बिना खाता खोले गंवाए हो। 3 बार पाकिस्तान और एक बार बांग्लादेश के नाम यह अनचाहा रिकॉर्ड है। इस साल ऑस्ट्रेलिया ने भी बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले 3 विकेट 0 रनों पर गंवाए थे।

भारत : रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आक़िब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड : टिम साइफ़र्ट (विकेटकीपर), विल यंग, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन ऐलन, माइकल ब्रैसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमीसन, मैट हेनरी और मैथ्यू फिशर।