कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, गोरखपुर जा रही थी; रेलवे अफसर घटनास्थल पर पहुंचे

Kanpur Train Derailment: उत्तर प्रदेश के कानपुर अनवरगंज से गोरखपुर जाने वाली चौरी चौरा एक्सप्रेस (15003) के तीन डिब्बे बुधवार शाम कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गए। यह घटना शाम करीब 5:05 बजे हुई, जब ट्रेन प्लेटफॉर्म 7 से रवाना ही हुई थी। डिब्बे B4, B5 और B6 पटरी से उतर गए। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि, हादसे में किसी यात्री के घायल होने की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।