AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

Abhijit Deepke's statement regarding dangerous AQI levels following Diwali

Abhijeet Deepke : दीपावली के बाद दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों का एक्यूआई खतरनाक स्तर पर पहुंच गया और लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। दिल्ली में इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदूषण के लिए आम लोगों को ही जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी ऐसे लोगों को नहीं देखा, जो अपनी जिंदगी को खुद ही बदहाल बनाने पर इतने आमादा हों। दिल्ली में AQI खतरनाक होने के अलावा PM10(607) पर पहुंच गया है। दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में तीसरे नंबर पर है।

दीपावली के बाद दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों का एक्यूआई खतरनाक स्तर पर पहुंच गया और लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। दिल्ली में इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदूषण के लिए आम लोगों को ही जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी ऐसे लोगों को नहीं देखा, जो अपनी जिंदगी को खुद ही बदहाल बनाने पर इतने आमादा हों।

ALSO READ: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, आग से देशभर में 22 की मौत, 2 परिवार के 12 लोगों की गई जान

दिल्ली में AQI खतरनाक होने के अलावा PM10(607) पर पहुंच गया है। दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में तीसरे नंबर पर है। गाजियाबाद में AQI 388 दर्ज किया गया है। ग्रेटर नोएडा में AQI 367 दर्ज किया गया है। पुणे में AQI 432 पर दर्ज किया गया है। पुणे दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में 27वें नंबर पर है। बेंगलुरु में AQI 187 दर्ज किया गया है। अहमदाबाद में AQI 179 दर्ज किया गया है।

राजधानी दिल्ली ही नहीं कई अन्य शहरों की हवा दीपावली के बाद बेहद खराब हो गई है। इनमें पहले नंबर पर बठिंडा और दूसरे नंबर पर पंजाब का फरीदकोट है। इसके अलावा गाजियाबाद, नोएडा, इंदौर, श्रीगंगानगर की भी हवा बेहद खराब स्तर में दर्ज की गई। चेन्नई का एक्यूआई 1500 पार कर गया।

ALSO READ: दिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने CJP को सुनाई खरी-खरी, अभिजीत दीपके बोले- छोटा भाई समझ के मिट्टी पाओ

दीपावली से पहले एक याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एयर पॉल्यूशन और पटाखों को लेकर अहम टिप्पणी की थी। सुप्रीम कोर्ट ने साथ ही पटाखों पर पूर्ण बैन लगाने से इनकार करते हुए ग्रीन क्रैकर्स की ही अनुमति दी थी।