Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली
        Zee Entertainment: मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में शेयर
        Samvat 2083 outlook : मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन
        PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर
        त्योहारी सीजन में बढ़ गए उल्टी-दस्त के
        Stock Market Holidays: दिवाली आज, 8 नवंबर
        “हथियारबंद माओवादियों के खात्मे के बावजूद खतरा
        मुहूर्त ट्रेडिंग वाले दिन एक्सपर्ट का बड़ा
        • Latest News
          CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली
          Zee Entertainment: मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में शेयर
          Samvat 2083 outlook : मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन
          PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर
          त्योहारी सीजन में बढ़ गए उल्टी-दस्त के
          Stock Market Holidays: दिवाली आज, 8 नवंबर
          “हथियारबंद माओवादियों के खात्मे के बावजूद खतरा
          मुहूर्त ट्रेडिंग वाले दिन एक्सपर्ट का बड़ा

        Samvat 2082 IPO: किसी ने पैसा ढाई गुना से ज्यादा किया, किसी में 89% डूबा, देखें टॉप 5 विजेता और फिसड्डी IPO!

        दिवाली के साथ आज से संवत 2083 की शुरुआत हो गई है। इससे पहले संवत 2082 में देश के मेनबोर्ड IPO बाजार ने नई ऊंचाइयां छुईं। कुछ शेयरों ने इश्यू प्राइस के मुकाबले कई गुना रिटर्न दिया। इसी संवत में देश का अब तक का सबसे बड़ा IPO, ₹30,213 करोड़ का JIO प्लेटफॉर्म्स भी लिस्ट हुआ। लेकिन तस्वीर का दूसरा पहलू भी है। कई IPO ऐसे रहे, जिनमें निवेशकों का पैसा आधे से भी कम रह गया।

        संवत 2082 के टॉप 5 विजेता IPO

        6 नवंबर के बंद भाव के हिसाब से सबसे आगे ओमनीटेक इंजीनियरिंग रहा। 5 मार्च 2026 को लिस्ट हुआ ये शेयर ₹227 के इश्यू प्राइस से 166.16% चढ़कर ₹604.20 पर है। दूसरे नंबर पर KSH इंटरनेशनल है, जो 23 दिसंबर 2025 को लिस्ट हुआ और ₹384 के इश्यू प्राइस से 161.65% चढ़कर ₹1,004.75 पर पहुंच गया।

        तीसरे नंबर पर ESDS है, जो 4 सितंबर 2026 को लिस्ट हुआ और ₹429 से 160.02% चढ़कर ₹1,115.50 पर है। 30 जुलाई 2026 को लिस्ट हुआ इंडो-MIM ₹485 से 151.44% चढ़कर ₹1,219.50 पर है। पांचवें नंबर पर टेक्नोक्राफ्ट वेंचर्स है, जो 14 अगस्त 2026 को लिस्ट हुआ और ₹212 के इश्यू प्राइस से 138.44% चढ़कर ₹505.50 पर है।

        ओमनीटेक इंजीनियरिंग, 166% की छलांग

        ओमनीटेक इंजीनियरिंग मैन्युफैक्चरिंग और इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी है। ये अलग-अलग इंडस्ट्री के लिए सटीक इंजीनियरिंग वाले कंपोनेंट, कस्टमाइज्ड मैकेनिकल सिस्टम और इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन सॉल्यूशंस बनाती है।

        कंपनी का IPO ₹583 करोड़ का था, जिसमें ₹418.01 करोड़ के नए शेयर और ₹164.99 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) था। लिस्टिंग के कुछ दिन बाद 9 मार्च 2026 को शेयर ₹176.25 के निचले स्तर पर गया था, यानी इश्यू प्राइस से भी नीचे। वहां से ये 6 अगस्त 2026 को ₹764.85 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा। कंपनी का मार्केट कैप ₹7,471.90 करोड़ है।

        KSH इंटरनेशनल, मैग्नेट वाइंडिंग वायर का बड़ा खिलाड़ी

        KSH इंटरनेशनल देश में मैग्नेट वाइंडिंग वायर बनाने वाली तीसरी सबसे बड़ी और इसका सबसे बड़ा एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी है। ये पावर, रिन्यूएबल्स, रेलवे, ऑटोमोबाइल और इंडस्ट्रियल सेक्टर की OEM कंपनियों को सप्लाई करती है।

        कंपनी ₹626.35 करोड़ का IPO लाई थी, जिसमें ₹420 करोड़ के नए शेयर और ₹206.35 करोड़ का OFS था। शेयर 23 दिसंबर 2025 को लिस्ट हुआ था। इसका निचला स्तर ₹330 रहा, जो 1 फरवरी 2026 को बना, और 9 सितंबर 2026 को ये ₹1,198 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा।

        संवत 2082 के 5 सबसे फिसड्डी IPO

        दूसरी तरफ कुछ IPO में निवेशकों का पैसा बुरी तरह डूबा। सबसे बड़ा नुकसान वॉटरवेज लीजर टूरिज्म में हुआ। 1 जुलाई 2026 को लिस्ट हुआ ये शेयर ₹808 के इश्यू प्राइस से 89.07% गिरकर ₹88.29 पर आ गया है। यानी IPO में लगाए ₹1 लाख अब करीब ₹10,927 रह गए हैं।

        6 जुलाई 2026 को लिस्ट हुआ आस्था स्पिनटेक्स ₹136 से 81.68% गिरकर ₹24.91 पर है। 2 मार्च 2026 को लिस्ट हुआ श्री राम ट्विस्टेक्स ₹104 से 64.77% गिरकर ₹36.63 पर है। टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस 29 जून 2026 को लिस्ट हुआ और ₹152 से 62.96% गिरकर ₹56.30 पर है। अन्नू प्रोजेक्ट्स 2 सितंबर 2026 को लिस्ट हुआ और ₹99 से 61.41% गिरकर ₹38.20 पर आ गया है।

        वॉटरवेज लीजर टूरिज्म, क्रूज कंपनी में 89% की गिरावट

        वॉटरवेज लीजर टूरिज्म कॉर्डेलिया क्रूजेज चलाती है। ये देश की प्रमुख घरेलू ओशन क्रूज कंपनियों में शामिल है, जो भारतीय संस्कृति, मेहमाननवाजी, मनोरंजन और खाने पर केंद्रित लग्जरी क्रूज का अनुभव देती है। कंपनी MV एम्प्रेस नाम का क्रूज जहाज चलाती है, जो मुंबई, गोवा, चेन्नई, लक्षद्वीप, कोच्चि, विशाखापत्तनम और पुडुचेरी के साथ थाईलैंड, सिंगापुर, श्रीलंका और मलेशिया जैसी विदेशी जगहों तक जाता है। कंपनी का IPO पूरी तरह ₹585 करोड़ के नए शेयरों का था और इसमें कोई OFS नहीं था।

        आस्था स्पिनटेक्स, ₹136 का शेयर ₹24.91 पर

        आस्था स्पिनटेक्स कार्डेड, कॉम्बेड और कॉम्पैक्ट कॉम्बेड कॉटन यार्न और कॉटन की गांठें बनाती और बेचती है। इसका IPO पूरी तरह 1.25 करोड़ नए शेयरों का था, जिसकी वैल्यू ₹170 करोड़ थी।

        शेयर 22 जुलाई 2026 को ₹70.01 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था, लेकिन तब भी ये इश्यू प्राइस से काफी नीचे था। इसका अब तक का सबसे निचला स्तर ₹21.30 है।

        Muhurat Trading 2026: लॉन्ग टर्म के लिए Nuvama ने इन 3 शेयरों पर लगाया दांव, 33% से ज्यादा अपसाइड का अनुमान

        Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Muhurat Trading 2026: लॉन्ग टर्म के लिए Nuvama ने इन 3 शेयरों पर लगाया दांव, 33% से ज्यादा अपसाइड का अनुमान
        ट्रम्प समर्थक ने चुनावी हार का गुस्सा भारतीयों पर निकाला:दिवाली कार्यक्रम में हिंदुओं के खिलाफ नारेबाजी की, कहा- देश से निकलो
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं
        • Zee Entertainment: मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में शेयर 7% चढ़ा; शेयर बायबैक और डिविडेंड की आस में जमकर खरीद
        • Samvat 2083 outlook : मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में हल्की गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल
        • PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई
        • त्योहारी सीजन में बढ़ गए उल्टी-दस्त के 15% मरीज, खुशियां मनाने के बजाय लोग अस्पताल पहुंच रहे
        • Stock Market Holidays: दिवाली आज, 8 नवंबर को; फिर शेयर बाजार में 10 नवंबर को क्यों है छुट्टी?
        • “हथियारबंद माओवादियों के खात्मे के बावजूद खतरा बरकरार”; PM मोदी ने ‘दिमागी नक्सलियों’ को लेकर चेताया
        • मुहूर्त ट्रेडिंग वाले दिन एक्सपर्ट का बड़ा दावा, सोने की कीमत हो सकती है दोगुनी, चांदी 3 गुना बढ़ सकती है
        • राजस्थान रेल प्रोजेक्ट: मावली-मारवाड़ रेल लिंक से सुधरेगी कनेक्टिविटी और घटेगी 250 KM दूरी! उदयपुर-जोधपुर का सफर होगा 4 घंटे का
        • Finolex Cables Share Price: मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में केबल कंपनी का शेयर 20% चढ़ा, शानदार तिमाही नतीजों के बाद बंपर खरीद
        • ट्रम्प समर्थक ने चुनावी हार का गुस्सा भारतीयों पर निकाला:दिवाली कार्यक्रम में हिंदुओं के खिलाफ नारेबाजी की, कहा- देश से निकलो
        • ट्रम्प समर्थक ने चुनावी हार का गुस्सा भारतीयों पर निकाला:दिवाली कार्यक्रम में हिंदुओं के खिलाफ नारेबाजी की, कहा- देश से निकलो
        • Samvat 2082 IPO: किसी ने पैसा ढाई गुना से ज्यादा किया, किसी में 89% डूबा, देखें टॉप 5 विजेता और फिसड्डी IPO!
        • Muhurat Trading 2026: लॉन्ग टर्म के लिए Nuvama ने इन 3 शेयरों पर लगाया दांव, 33% से ज्यादा अपसाइड का अनुमान
        • Trading Ides: मुहूर्त ट्रेडिंग में इन शेयरों पर लगाएं दांव, इस दिवाली चमक सकती है आपकी किस्मत
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi India IT market Petrol Today US will आधार ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस ग्रोथ चीन टैक्स डॉलर धन निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        6:15 pm, Nov 8, 2026
        temperature icon 25°C
        clear sky
        46 %
        1015 mb
        5 mph
        Wind Gust: 5 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:22 am
        Sunset: 5:22 pm
        Hourly Forecast
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 48% 1016 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        21°/23°°C 0 mm 0% 5 mph 50% 1016 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 5 mph 54% 1016 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        19°/19°°C 0 mm 0% 5 mph 60% 1017 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 5 mph 56% 1019 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        27°/27°°C 0 mm 0% 5 mph 39% 1018 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        29°/29°°C 0 mm 0% 5 mph 32% 1015 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        25°/25°°C 0 mm 0% 3 mph 41% 1015 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली
        Zee Entertainment: मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में शेयर
        Samvat 2083 outlook : मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन
        PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर
        त्योहारी सीजन में बढ़ गए उल्टी-दस्त के
        Stock Market Holidays: दिवाली आज, 8 नवंबर
        “हथियारबंद माओवादियों के खात्मे के बावजूद खतरा
        मुहूर्त ट्रेडिंग वाले दिन एक्सपर्ट का बड़ा
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार