डेवॉन कॉन्वे भी बाहर, लगातार बढ़ रही है न्यूजीलैंड की चोटिल खिलाड़ियों की संख्या

भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला के दौरान न्यूजीलैंड को करारा झटका लगा जब उसके आक्रामक बल्लेबाज डेवोन कोंवे मंगलवार को अभ्यास के दौरान सिर में चोट लगने (concussion) के कारण बाकी मैचों से बाहर हो गए।कोंवे को पहले वनडे से पूर्व लंबी चोट के कारण आकलैंड में अस्पताल ले जाना पड़ा था।

बायें हाथ के बल्लेबाज निक केली को उनकी जगह शनिवार को होने वाले दूसरे मैच में टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।फील्डिंग के दौरान कोंवे की टक्कर मैट हेनरी से हुई थी हालांकि हेनरी कनकशन से बच गए हैं और चयन के लिये उपलब्ध हैं।भारत ए के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे आखिरी चार दिवसीय मैच में आकलैंड के बल्लेबाज डेल फिलिप्स को केली की जगह टीम में चुना गया है।

चोटों से लगातार परेशान न्यूजीलैंड की टीम

न्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज मार्क चैपमैन और रचिन रविंद्र अभी तक चोटों से नहीं उबर पाए हैं और इस कारण बुधवार से भारत के खिलाफ होने वाली पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे।चैपमैन अपनी हैमस्ट्रिंग (जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव) की चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, जबकि रविंद्र अभी भी अपने कंधे की चोट से उबर नहीं पाए हैं।

इन दोनों के बाहर होने से चौथे और पांचवें वनडे के लिए चुने गए टिम सीफर्ट अब पूरी श्रृंखला के लिए टीम में बने रहेंगे, जबकि हेनरी निकोल्स पहले तीन मैचों में खेलेंगे। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को श्रृंखला के चौथे और पांचवें मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है।मैट हेनरी की फिटनेस का भी आकलन किया जाएगा जबकि चौथे और पांचवें वनडे के लिए चुने गए मैट फिशर अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प के रूप में पूरी श्रृंखला के लिए टीम के साथ बने रहेंगे।

सीफर्ट के लिए टी-20 सीरीज भुलाने लायक रही लेकिन पहले 4 मैचों में 40 रन बनाने वाले सीफर्ट ने अंतिम टी-20 मैच में 93 रनों की पारी खेली।इसके अलावा पहले एकदिवसीय मैच में भी उन्होंने 38 रन बनाए। इस कारण से वह कल का वनडे मैच खेलेंगे।

इसके अलावा विलियम ओ रूर्क तो कंधे की चोट के कारण पूरी सीरीज से ही बाहर हैं। बेन सीर भी चोटिल होकर बाहर हैं। इसके अलावा भारत दौरे पर थोड़ा बहुत प्रभावित करने वाले गेंदबाज जैक फोल्क्स भी चोटिल हैं लेकिन उनके सीरीज में खेलेने की संभावनाएं बनी हुई हैं।

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), विल यंग, ​​ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, माइकल ब्रैसवेल, जैकब डफी, काइल जैमीसन, मैथ्यू फिशर, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर, नाथन स्मिथ।