धनतेरस पर शेयर बाजार में पैसों की बरसात: सेंसेक्स बना रॉकेट और निफ्टी 25 हजार पार

धनतेरस पर शेयर बाजार में पैसों की बरसात: सेंसेक्स बना रॉकेट और निफ्टी 25 हजार पार

share market 6 november

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को धनतेरस के दिन शेयर बाजार में निवेशकों ने खरीदी को लेकर उत्साह दिखाया। अमेरिका में शेयर बाजार क्रेश होने का असर आज भारतीय शेयर बाजारों में नहीं दिखा। लगातार 5वें दिन भारी तेजी दिखाई दी। सेंसेक्स 1718 अंकों की तेजी के साथ 81028 पर बंद हुआ तो निफ्टी में 494 अंक बढ़कर 25000 के पार पहुंच गया।

 

भारतीय सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर सेंसेक्स 129 अंक बढ़कर 79437 पर था। निफ्टी 18 अंकों की गिरावट के साथ 24518 पर था। हालांकि कुछ ही देर बाद बाजार में जमकर लेवाली हुई। सुबह 10:26 बजे सेंसेक्स 587 अंक बढ़कर 79,898 पर पहुंच गया तो निफ्टी भी 105 अंकों की बढ़त के साथ 24642 पर जा पहुंचा। कारोबार खत्म होने तक सेंसेक्स 1718 अंकों की तेजी के साथ 81028 पर बंद हुआ तो निफ्टी में 494 अंक बढ़कर 25000 के पार पहुंच गया।

 

दिवाली से पहले वाले कारोबारी हफ्‍ते में सेंसेक्स में 6569 अंकों की तूफानी तेजी दिखाई दी तो निफ्टी भी तेज रफ्तार से 1976 अंक चढ़ गया। पूरे कारोबारी हफ्ते में एक भी दिन बाजार लाल निशान में नहीं दिखा।

 

अमेरिका और अन्य वैश्विक बाजार AI बबल फूटने से मुश्किल में दिखे तो भारतीय शेयर बाजार में एआई शेयरों की कमी से निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। जो विदेशी निवेशक पिछले कई माह से भारतीय बाजार से पैसा निकालकर रहे थे, अब भारतीय बाजार में जमकर निवेश कर रहे हैं। 

 

बहरहाल निवेशकों की भारतीय शेयर बाजार में बढ़ी दिलचस्पी ने भारतीय रुपये में भी जान फूंक दी है। पिछले महीने तक संघर्ष कर रहा रुपया भी अचानक उछलकर डॉलर के मुकाबले 94.06 के स्तर पर आ गया।