
Weather Update 6 November : दक्षिण भारत में शुक्रवार को भी भारी बारिश का दौर जारी है। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा समेत 13 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। उत्तर भारत में तापमान गिरने से ठंड का असर भी बढ़ेगा। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल में 10 नवंबर तक, केरलम एवं माहे 08 नवंबर तक तथा तटीय आंध्र प्रदेश एवं यानम में 06 नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। आज कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, सहारनपुर, बहराइच, हरदोई, फर्रुखाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मेरठ, कानपुर, हमीरपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
IMD के मुताबिक दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन सुबह के वक्त हल्का कोहरा और धुंध छाया हुआ है, हालांकि दिन में धूप निकलने की संभावना है, जबकि तापमान में हो रही गिरावट से शाम होते ही ठंडक बढ़ेगी।
हिमाचल प्रदेश में अगले 4 दिन मौसम साफ रहेगा। दिवाली के 2 दिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके प्रभाव से 10 से 12 दिसंबर तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। बिहार में भी 10 दिसंबर को बारिश की संभावना है।


