LPG Cylinder Price Today: आज 6 नवंबर को धनतेरस है और आज लोगों के मन में यही सवाल है कि क्या गैस सिलेंडर महंगा हुआ है या कीमतों में राहत मिली है? अच्छी बात यह है कि फिलहाल घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में नवंबर की शुरुआत में बढ़ोतरी की गई थी।
ऐसे में अगर आप Indane, Bharat Gas या HP Gas का सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, तो जान लीजिए कि आज आपके शहर में 14.2 किलो और 19 किलो वाले सिलेंडर के लिए कितने रुपये चुकाने होंगे।
दिल्ली में कितने का है गैस सिलेंडर?
दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर 942 रुपये में मिल रहा है. इस कीमत में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के लिए अब 2,820 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। 1 नवंबर को इसकी कीमत में 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
चेक करें अपने शहर की कीमत
शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 939.50 रुपये 2,820.00 रुपये
नोएडा 939.50 रुपये 2,757.50 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,774.50 रुपये
कोलकाता 968.00 रुपये 2,964.00 रुपये
पटना 1,031.50 रुपये 3,110.50 रुपये
बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,774.00 रुपये
लखनऊ 979.50 रुपये 2,932.50 रुपये
चंडीगढ़ 951.50 रुपये 2,820.00 रुपये
जयपुर 945.50 रुपये 2,839.00 रुपये
घरेलू सिलेंडर के दाम क्यों नहीं बदले?
घरेलू LPG की कीमतें आमतौर पर हर महीने की शुरुआत में समीक्षा की जाती हैं। कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस और कच्चे तेल के भाव, रुपए-डॉलर की विनिमय दर और दूसरे खर्चों का असर पड़ता है।
लेकिन, घरेलू सिलेंडर की कीमत हर महीने बदलना जरूरी नहीं है। इस बार 14.2 किलो वाले सिलेंडर का भाव 942 रुपए पर स्थिर है। वहीं, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया गया है।
1 नवंबर से कमर्शियल सिलेंडर पर कितनी बढ़ोतरी हुई?
रविवार 1 नवंबर को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई। हालांकि, घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोलियम कंपनियों के मुताबिक, होटल और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल एलपीजी की कीमत भी 10 रुपये बढ़ाकर 2,820 रुपये कर दी गई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे पहले एक अक्टूबर को इसकी कीमत में 62.50 रुपये का इजाफा किया गया था। सितंबर में भी सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा हुआ था।
हालांकि, इससे पहले जुलाई और अगस्त में कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में क्रमशः 183.50 रुपये और 192 रुपये की कटौती की गई थी। जून में अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में तेजी और आपूर्ति संबंधी बाधाओं के कारण कमर्शियल एलपीजी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे। फरवरी से जून के बीच 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में कुल 1,373 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इस दौरान कीमत 1,740.50 रुपये से बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई थी।
पेट्रोलियम कंपनियां एलपीजी की कीमतों की हर महीने की पहली तारीख को समीक्षा करती हैं। इनकी कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में संबंधित उत्पादों के बेंचमार्क भाव और रुपये-डॉलर की कीमतों के आधार पर तय होती हैं। राज्यों में स्थानीय टैक्स, विशेषकर वैट के कारण कीमतों में अंतर भी रहता है। दूसरी ओर, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर स्थिर रखी गई है। पेट्रोल और डीजल के दाम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

