Top News 6 November: धनतेरस की धूम से लेकर बल्ड बैंक पर साइबर अटैक तक, जानिए आज दिनभर की 5 बड़ी खबरें

Top News 6 November: धनतेरस की धूम से लेकर बल्ड बैंक पर साइबर अटैक तक, जानिए आज दिनभर की 5 बड़ी खबरें

top news 6 november

Top News 6 November: धनतेरस से शुरू हुआ दीपावली के 5 दिनी उत्सव। झारखंड में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत। इजराइल में अरब पार्टियों का गादी आइजेनकोट को समर्थन। मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की पार्टी की हार के बाद हरमीत ढिल्लों ने छोड़ी कुर्सी। फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक। 6 नवंबर की बड़ी खबरें : 
 

धनतेरस से शुरू हुआ दीपावली का त्योहार

धनतेरस से शुरू हुआ दीपावली के 5 दिनी उत्सव। इस दिन आरोग्य के देवता धन्वंतरि देव, धन के कोषाध्यक्ष कुबेर देव और मृत्यु के देवता यमदेव की पूजा होती है। यह पूजा खासकर प्रदोषकाल में रहती है। ALSO READ: Dhanteras 2026: धनतेरस पर इस सरल विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, नोट करें सटीक शुभ मुहूर्त और सामग्री

 

झारखंड में भीषण सड़क हादसा

झारखंड के खूंटी जिले में कर्रा-तोरपा मुख्य मार्ग पर जोने-लुदरू मोड़ के पास गुरुवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार को सात लोगों की जान चली गई। मृतकों में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बेकाबू ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को रौंद दिया। इसके बाद वाहन पुलिया की दीवार तोड़ते हुए गड्ढे में जा गिरा। 

 

हरमीत ढिल्लों ने छोड़ी कुर्सी

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के नतीजों के बाद ट्रंप प्रशासन से इस्तीफों का दौर शुरू। अमेरिकी न्याय विभाग के नागरिक अधिकार प्रभाग की प्रमुख हरमीत ढिल्लों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बाद ट्रंप प्रशासन छोड़ने वाली वह पहली वरिष्ठ अधिकारी हैं।

 

अरब पार्टियों का गादी आइजेनकोट को समर्थन

इजराइल चुनाव में बहुमत से दूर रहे बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका लगा है। देश के सबसे बड़े अरब राजनीतिक गठबंधन ‘जॉइंट लिस्ट’ और रा’म पार्टी ने पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइजेनकोट को अगली सरकार बनाने के लिए समर्थन देने का ऐलान किया। इसके बाद 27 अक्टूबर को हुए चुनाव के बाद आइजेनकोट के प्रधानमंत्री बनने की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं। ALSO READ: बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

 

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक

फ्रांस में ब्लड बैंक की कूलिंग व्यवस्था को साइबर अटैक के जरिए निशाना बनाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, हैकरों ने दूर से ही रेफ्रिजरेशन सिस्टम में बदलाव कर दिया, जिससे खून और जैविक नमूनों को सुरक्षित रखने वाली यूनिट का तापमान काफी बढ़ गया। हालांकि, अधिकारियों ने समय रहते इस बदलाव का पता लगा लिया और जरूरी कदम उठाए। ALSO READ: फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर