चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

pralay missile

देश ने रक्षा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने स्वदेशी रूप से विकसित प्रलय मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी।

ALSO READ: फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

रक्षा मंत्री के मुताबिक, मिसाइल का परीक्षण आज सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर ओडिशा के तट के पास किया गया। यह परीक्षण यूजर इवैल्यूएशन ट्रायल (User Evaluation Trials) के तहत आयोजित किया गया था। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने निर्धारित सभी लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया।

राजनाथ सिंह ने बताया कि रेंज इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए जुटाए गए आंकड़ों से परीक्षण की सफलता की पुष्टि हुई है। यह परीक्षण स्वदेशी रक्षा तकनीक और मिसाइल विकास के क्षेत्र में भारत की क्षमता को दर्शाता है।