SC एग्रोटेक लिमिटेड अपने शेयरधारकों के लिए तीन बड़े कॉर्पोरेट प्रस्तावों पर विचार करने जा रही है। कंपनी के बोर्ड की बैठक 13 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है। इसमें 10:1 तक के स्टॉक स्प्लिट, 4:5 के अनुपात में बोनस शेयर और डिविडेंड के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है।
अगर इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है, तो 10:1 के स्टॉक स्प्लिट के बाद एक शेयर के बदले 10 शेयर हो सकते हैं। इसके बाद 4:5 के बोनस अनुपात में हर 5 शेयर पर 4 अतिरिक्त शेयर मिल सकते हैं। हालांकि, अंतिम फैसला बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा।
कृषि कारोबार को डिजिटल बनाने की पहल
SC एग्रोटेक ने अपने कारोबार के विस्तार के तहत डिजिटल कृषि प्लेटफॉर्म ‘AgriBridge’ लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म 4 नवंबर से agribridge.app पर उपलब्ध हो गया है। AgriBridge का मकसद किसानों, कंपनियों और संस्थागत खरीदारों को एक मंच पर लाना है। इसके जरिए उपज की लिस्टिंग, खरीदारों की तलाश, कोटेशन और लेनदेन का प्रबंधन किया जा सकेगा।
SC एग्रोटेक ने हेल्थकेयर क्षेत्र में भी विस्तार की घोषणा की है। इसके तहत ‘SC Careoasis Healthcare Private Limited’ नाम की नई सब्सिडियरी की बात सामने आई है।
तिमाही नतीजों में मजबूत सुधार
SC एग्रोटेक के सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही के नतीजे पिछले हफ्ते जारी हुए थे। कंपनी के ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर बढ़कर ₹45.26 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹5.02 करोड़ था।
कंपनी के मुनाफे में भी बड़ा सुधार देखने को मिला। टैक्स के बाद मुनाफा ₹21.21 लाख से बढ़कर ₹10.21 करोड़ पहुंच गया। यानी पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले करीब 48 गुना वृद्धि हुई। हालांकि, पिछले साल का छोटा बेस भी इस तेज ग्रोथ की एक वजह है।
SC एग्रोटेक का शेयर गुरुवार को 5% की तेजी के साथ 46.58 रुपये पर बंद हुआ। इसने बीते 1 साल में करीब 170 का रिटर्न दिया है।
Stocks to Buy: इन 5 शेयरों में 39% तक तेजी की उम्मीद, ब्रोकरेज ने खरीदने की सलाह दी
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

