अमेरिका से लेकर ओमान तक इन 4 टीमों ने किया विश्वकप क्वालिफयर के लिए क्वालिफाय

 

संयुक्त राज्य अमेरिका, स्कॉटलैंड नीदरलैंड्स और ओमान ने अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामिबिया में होने वाले एकदिवसीय विश्वकप के लिए खेले जाने वाले क्वालिफायर के लिए अंतिम 4 में क्वालिफाय कर लिया है। अभी कुल 6 टीमें क्वालिफायर टूर्नामेंट के लिए पक्की हुई है। वेस्टइँडीज और आयरलैंड बेहतर रैंकिंग के कारण क्वालिफायर टूर्नामेंट के लिए पहले से क्वालिफाय हुई हैं।

अगले विश्वकप की मेजबान को ओमान ने बेहतर रन रेट के अंतर से पछाड़ दिया जबिक ओमान ने अपने पिछले 9 मैचों में से सिर्फ 7 में जीत अर्जित की है। हालांकि नामिबिया को एक और मौका मिलेगा जब नेपाल में दिसंबर में क्वालिफायर प्ले ऑफ खेले जाएंगे। नेपाल भी अंतिम 4 में जगह बनाने में नाकाम रही और क्वालिफायर में सीधे प्रवेश पाने से चूक गई। हालांकि उसके पास प्लेऑफ में घरेलू दर्शकों के बीच प्ले ऑफ में बेहतर प्रदर्शन कर क्वालिफायर में क्वालिफाय करने का मौका मिलेगा।

नेपाल और नामिबिया के अलावा प्लेऑफ में कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात, जर्सी, कुवैत, इटली और युगांडा भी होगी। इन सभी टीमों में से सिर्फ शीर्ष 4 टीमें ही क्वालिफायर के लिए क्वालिफाय करेंगी।

क्वालिफायर टूर्नामेंट फरवरी और मार्च में  दक्षिण अफ्रीका और नामिबिया में खेला जाएगा। इस ग्रुप का विजेता सीधे विश्वकप के ग्रुप ए में प्रवेश कर जाएगा जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे हैं। वहीं अन्य तीन टीमों को एक त्रिकोणीय सुपर सीरीज खेलनी पड़ेगी और इस त्रिकोणीय सुपर सीरीज के विजेता को ग्रुप बी में प्रवेश मिलेगा।

ग्रुप बी में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, मेजबान दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश पहले से ही मौजूद हैं। इसका सीधा सा मतलब है कि  क्वालिफायर में से सिर्फ 2 टीमें ही विश्वकप में भाग ले पाएंगी।