
चेन्नई सुपर किंग्स और सनराईजर्स हैदराबाद के बीच कुल 4 खिलाड़ियों का ट्रेड हुआ है। इसमें सनराईजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी को कुछ और बल मिला है और चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने दल में एक स्पिन ऑलराउंडर लियाम लिविंग्सटन जो लंबे समय तक इंग्लैंड के फिनिशर रहे शामिल किया है। वहीं जैक एडवर्ड्स को खलील के बदले अपनी टीम में शामिल किया है।
लियाम लिविंग्सटन और जैक एडवर्ड्स को पाने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को सनराईजर्स हैदराबाद को देने के लिए 9 करोड़ रुपए खर्च करने पड़े। वहीं खलील अहमद और नेथन एलीस को पाने के लिए हैदराबाद को 6.8 करोड़ रुपए खर्च करने पड़े।
लियाम लिविंग्सटन के आने से चेन्नई को निचले क्रम में मजबूती मिलेगी। वहीं जैक एडवर्ड्स बल्लेबाजी ऑलराउंडर है। चेन्नई का पूरा ध्यान अपनी बल्लेबाजी सुधारने में है क्योंकि संजू सैमसन, उर्विल पटेल, आयुष म्हात्रे, ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछले सत्र निराश किया था। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस चोटिल थे।

वहीं हैदराबाद ने हाल ही में टी नटराजन को दिल्ली से वापस पाया था लेकिन हॉंगकॉंग सिक्सस में उनकी बदहाल गेंदबाजी देखते हुए सोचा होगा कि जल्द ही गेंदबाजी पर काम किया जाए। इस कारण पैट कमिंस ने खलील अहमद और नेथन एलिस, एक और ऑस्ट्रेलियाई पेसर को अपनी टीम में शामिल कर लिया।
News @ChennaiIPL and @SunRisers have completed a four-player trade ahead of #TATAIPL 2027. Liam Livingstone (INR 6 Crore, revised fee) and Jack Edwards (INR 3 Crore) move to #CSK, while Khaleel Ahmed (INR 4.8 Crore) and Nathan Ellis (INR 2 Crore) join #SRH. Details https://t.co/wC0HDKvRzJ
— IndianPremierLeague (@IPL) November 5, 2026
दोनों फ्रैंचाइजी की बात करें तो चेन्नई 5 बार की चैंपियन है लेकिन साल 2023 के बाद से लीग जीतने में असफल रही है। वहीं हैदराबाद के हाथ 2009 (डेक्कन चार्जर्स) के नाम से और साल 2016 में ट्रॉफी हाथ लगी है।

