Reliance Jio ₹15 Plan: जियो का सबसे सस्ता धमाका! सिर्फ 15 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा, जानिए इसकी पूरी डिटेल

Reliance Jio ₹15 Plan: रिलायंस जियो ने ₹15 का नया अनलिमिटेड 5G डेटा पैक लॉन्च किया है। इसमें 24 घंटे तक अनलिमिटेड हाई-स्पीड 5G डेटा मिलेगा। इस पैक से यूजर्स वीडियो देख सकते हैं, ऑनलाइन गेम खेल सकते हैं और बड़ी फाइलें डाउनलोड कर सकते हैं। रिमोट वर्क के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह पैक उन लोगों के लिए है, जिन्हें कुछ समय के लिए ज्यादा डेटा चाहिए। आम डेटा ऐड-ऑन पैक में डेटा की लिमिट तय होती है। लेकिन इस पैक में 24 घंटे तक अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा।

Jio ₹15 अनलिमिटेड 5G डेटा पैक के फायदे

इस पैक से यूजर्स 4K वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं। लाइव स्पोर्ट्स देख सकते हैं और मल्टीप्लेयर गेम खेल सकते हैं। बड़ी फाइलें अपलोड करने और फोन का डेटा क्लाउड पर बैकअप करने में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके अलावा, यूजर्स मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए लैपटॉप और टैबलेट भी कनेक्ट कर सकते हैं। इससे इंटरनेट ब्राउजिंग, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और घर से काम करने में मदद मिलेगी। इसके लिए 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन जरूरी है।

Jio ₹15 डेटा पैक की वैलिडिटी और उपलब्धता

Jio का यह पैक ₹15 में मिलता है। इसकी वैलिडिटी 24 घंटे है। इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। कंपनी ने इसे देश के सभी टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध कराया है।

ग्राहक MyJio ऐप और Jio.com से रिचार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा, Reliance Retail आउटलेट्स, दुकानों और थर्ड-पार्टी रिचार्ज प्लेटफॉर्म से भी यह पैक लिया जा सकता है। Jio की एंटरप्राइज वेबसाइट पर भी यह उपलब्ध है।

अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा लेने के लिए 5G स्मार्टफोन होना जरूरी है। साथ ही, आपकी लोकेशन पर Jio 5G नेटवर्क की कवरेज भी होनी चाहिए।

Post Office MIS: पोस्ट ऑफिस में ₹9 लाख जमा करने पर हर महीने कितनी कमाई होगी? समझिए पूरा कैलकुलेशन

Disclaimer: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।