
दीपावली और छठ जैसे त्योहारों पर बधाई मांगने आने वाले लोगों को लेकर किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने देशवासियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से कहा कि नकली किन्नर बनकर घूम रहे अवैध नागरिक भारतीय परिवारों में रेकी करके चोरी कर सकते हैं। केवल जाने-पहचाने किन्नरों को ही त्योहारी दें और संदिग्धों की तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की। उन्होंनेकहा कि किन्नरों के भेष में साड़ी के पीछे बांग्लादेशी घुसपैठिएभी हो सकते हैं।
बांग्लादेशी घुसपैठियों का बड़ा खतरा
हिमांगी सखी ने कहा कि त्योहारों के सीजन का फायदा उठाने के लिए कुछ असामाजिक तत्व, खासकर अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी युवक या रोहिंग्या, महिलाओं की साड़ी पहनकर और नकली किन्नर बनकर घूम रहे हैं। देश के कई हिस्सों (जैसे भोपाल, शिमला आदि) से पुलिस ने ऐसे मामले पकड़े हैं, जहां बांग्लादेशी युवक नकली नाम (जैसे नेहा) से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर किन्नर समाज के बीच रह रहे थे।
सुरक्षा और क्राइम की गहरी आशंका
अपील में किन्नर महामंडलेश्वर ने कहा कि ये नकली रूप धारण करने वाले लोग भारतीय परिवारों के घरों की रेकी (निगरानी) कर सकते हैं। ये लोग मौका पाकर घरों से कीमती सामान चुराकर बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते हैं। अवैध नागरिक होने के कारण अपराध करने के बाद ये तुरंत फरार हो जाते हैं, जिससे पुलिस के लिए इन्हें ढूंढना बेहद मुश्किल हो जाता है।
किन्नर महामंडलेश्वर ने कहा कि ऐसे नकली और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के कारण वास्तविक किन्नर समाज की छवि खराब हो रही है। सनातन परंपरा में किन्नरों के आशीर्वाद को बेहद शुभ माना जाता है, लेकिन इसकी आड़ में जिहादी या बांग्लादेशी तत्व समाज को ठग रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई नया या संदिग्ध व्यक्ति किन्नर बनकर बधाई मांगने आता है, तो तुरंत अपने स्थानीय किन्नर समाज के मुखिया (डेरा प्रमुख) या स्थानीय पुलिस को सूचित करें। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने घर के अंदर बिल्कुल न आने दें।


