पांचवे T20I में सूर्यवंशी से लेकर चक्रवर्ती तक, यह हो सकते हैं भारत के बदलाव

INDvsNZ हैमिल्टन के सीडन पार्क में जब भारतीय टीम और न्यूजीलैंड टीम पांचवे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरेंगी तो दोनों के जेहन में जीत से कम कुछ भी नहीं होगा। भारत की ओर से इसका कारण होगा विश्व विजेता की छवि 4-1 से बेहतर स्थापित होगी। वहीं न्यूजीलैंड के लिए 2-3 का स्कोर ज्यादा आकर्षक रहेगा और एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम को जरूरी लय दे कर यह मैच जाएगा।

कुल 3 बदलाव कर सकता है भारत

संजू सैमसन ने इस श्रृंखला में 67,14,18, 4 रन बनाये हैं। टीम प्रबंधन का उन्हें पूरा समर्थन हासिल है लेकिन एक ब्रेक से वह खोई लय हासिल कर सकते हैं।ऐसे में वैभव सूर्यवंशी की वापसी संभव है और उस दशा में संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है।  भारत चाहेगा की नीतिश कुमार रेड्डी को एकदिवसीय सीरीज से पहले थोड़ा आराम मिल जाए क्योंकि पहला एकदिवसीय मैच भी ऑकलैंड में ही है। उनकी जगह टीम शिवम दुबे को मौका दे सकती है।

इसके अलावा नमनधीर को भी आराम दिया जा सकता है ताकि वह एकदिवसीय सीरीज के लिए तैयार रहें। बैंच पर बैठे वरुण चक्रवर्ती या कुलदीप यादव को दौरे का पहला मैच मिल सकता है।भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में धार देने के लिये कुलदीप यादव या वरूण चक्रवर्ती को टीम में लाना होगा जिसके लिये धीर को बाहर रहना पड़ सकता है। तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा को भी बैकअप गेंदबाजों के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन उनके महंगे साबित होने का खतरा है।

श्रेयस अय्यर का फॉर्म चिंता का विषय

लेकिन खुद श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वे लोगों का ध्यान खींचने में नाकाम रहे। अय्यर ने टी20 में पहला शतक जमाने के बाद अगले आठ मैचों में 40, 1, 16, 22, 42, 7, 5, 22 रन बनाये । यहां अच्छी पारी खेलकर वह भी लय हासिल करना चाहेंगे।

न्यूजीलैंड डेवॉन कॉन्वे को खिलाए तो कैसे

पिछले मैच में राहत की सांस लेने वाली न्यूजीलैंड के लिए विकल्पों की कितनी कमी है इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे टिम सिफर्ट को टीम इस कारण बाहर नहीं कर सकती क्योंकि वह टीम के इकलौेते कीपर है।न्यूजीलैंड चाहेगी कि वह उन्हें एकदिवसीय मैचों से पहले गेम टाइम पा लें लेकिन अगर वह अंदर आते हैं तो कीपिंग कौन करेगा। क्या अंतिम मैच में टीम एक कामचलाऊ कीपर को शामिल करने का जोखिम लेगी। जहां तक सिफर्ट की बात है तो वह इस सीरीज के चलते फिरते विकेट रहे हैं।

टीमें :

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, कुमार कुशाग्र, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, डेवोन कॉनवे, मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, मैट फिशर, काइल जैमीसन, जैकब डफी, एडम मिल्ने, जोश क्लार्कसन।

समय:  दोपहर 12:30 बजे

कहां देखें– सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क या सोनी लिव पर