LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

Latest News Today Live Updates in Hindi : इंडिया गठबंधन आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ आयोजित करेगा। पल पल की जानकारी…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर की शाम को गुजरात के एकता नगर का दौरा करेंगे। वे वहां शूलपानेश्वर नर्मदा घाट पर आयोजित होने वाली नर्मदा आरती में शामिल होंगे।विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ आयोजित करेगा। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार कार्यवाही की अध्यक्षता करेंगी। खरगे प्रस्ताव पेश करेंगे, जबकि राहुल गांधी समापन वक्तव्य देंगे।

विपक्षी दलों के प्रतिनिधि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे उठाएंगे। यह वास्तविक संवैधानिक महाभियोग प्रक्रिया नहीं, बल्कि विरोध का प्रतीकात्मक आयोजन है।