कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

Karnataka Milk Price Hike:

Karnataka Milk Price Hike: कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने दूध उत्पादक किसानों की लगातार मांग और उनके आंदोलन को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है। राज्य में दूध की नई कीमतें आगामी 1 नवंबर से लागू हो जाएंगी। ALSO READ: तमिलनाडु में महंगा हुआ ऑटो का सफर, 50 रुपए हुआ न्यूनतम किराया

 

पिछले कुछ समय से राज्य के किसान लागत बढ़ने के कारण बेहतर रिटर्न की मांग को लेकर सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। सहकारी समितियां भी लगातार कीमतें बढ़ाने पर जोर दे रही थीं। हालांकि, किसानों ने सरकार से दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का आग्रह किया था, जिस पर सरकार ने दो-तीन दौर की चर्चा के बाद सर्वसम्मति से बीच का रास्ता निकाला।

 

क्या होंगे कर्नाटक में दूध के नए दाम?

कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने कहा, किसानों के सामने आए संकट को देखते हुए, विधान परिषद के सभी दलों के सदस्यों ने उनकी मदद के लिए कदम उठाने की मांग की थी। किसान अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरकर विरोध कर रहे थे। वहीं सहकारी समितियों ने भी कीमतों में बढ़ोतरी के लिए जोर दिया था।

 

उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने इस मुद्दे पर दो-तीन बार चर्चा की और फिर सर्वसम्मति से दूध उत्पादक किसानों को मिलने वाली कीमत में 7 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इसके अलावा, सहकारी समितियों को 1 रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त राशि मिलेगा। इस तरह 8 रुपये प्रति लीटर की कुल बढ़ोतरी की गई है।

 

सरकारी प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी

1 नवंबर से किसानों को मिलने वाली कीमत बढ़कर 42 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी, जबकि सरकारी प्रोत्साहन भी मिलता रहेगा। इस तरह सरकारी प्रोत्साहन मिलाकर किसानों को कुल 47 रुपये प्रति लीटर मिलेंगे।