‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’: वाराणसी MLC चुनाव में रिकाउंटिंग के बीच अखिलेश यादव ने क्यों कही यह बात?

'नजर हटी, दुर्घटना घटी': वाराणसी MLC चुनाव में रिकाउंटिंग के बीच अखिलेश यादव ने क्यों कही यह बात?

varansi recounting : SP workers alert

उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनाव के तहत वाराणसी स्नातक सीट पर रिकाउंटिंग के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने सड़क पर लिखी ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’ वाली चेतावनी याद रखने को कहा। ALSO READ: बैलेट पेपर से भी मिली शिकस्त, Mlc Election Results को लेकर PM मोदी ने किस पर किया तंज

 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, जो न डरे आज के जुल्मों के हालात से सब डटे रहें और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही उठें। हम वाराणसी शहर के अपने कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि वो मतगणना केंद्र पर भोजन, पानी, छतरी और तौलिये आदि की व्यवस्था करके अपने साथियों की मदद करें और हौसलों के गीत गाकर जागते रहें… सवेरा अपना होगा। सड़क पर लिखी वो चेतावनी याद रखें : नजर हटी, दुर्घटना घटी!

एक अन्य पोस्ट में अखिलेश ने कहा, सुना है वाराणसी में लोग री-काउंटिंग की खबर सुनकर ‘गंगाजल’ लेकर मतगणना केंद्र पहुंच रहे हैं, जिससे अधिकारियों से गंगाजल हाथ में उठवाकर उनकी सत्यनिष्ठा की जल-परीक्षा की जा सके। ALSO READ: Top News 29 October: MLC चुनाव में भाजपा को 28 में से 13 सीटें, दिल्ली की हवा खराब

 

ऐतिहासिक जीत ने परिवर्तन की नींव

डिंपल यादव ने भी एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी के 5 जांबाज MLC उम्मीदवारों की इस ऐतिहासिक जीत ने परिवर्तन की नींव रख दी 

 

है। PDA की इस एकजुट ताकत ने आज उत्तर प्रदेश में तानाशाही और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बदलाव की वह मजबूत नींव रख दी है, जिसे हिलाना अब नामुमकिन है। यह जीत साफ संदेश है कि शोषितों, वंचितों और युवाओं का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सपा के साथ है।

उन्होंने कहा कि इस शानदार कामयाबी ने आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में होने वाली प्रचंड और ऐतिहासिक विजय पर भी अग्रिम मुहर लगा दी है। अब उत्तर प्रदेश की जनता रुकने वाली नहीं है, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का रास्ता भी साफ कर दिया है। PDA का जीत का ये बढ़ता कारवां उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत कर चुका है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर हुए MLC चुनाव में भाजपा ने 6 सीटें जीती तो समाजवादी पार्टी 4 सीटें जीतने में सफल रही। वाराणसी स्नातक में रिकाउंटिंग में सपा उम्मीदवार को बढ़त मिल गई है।