Dhanlaxmi Bank Q2 results: नतीजों के बाद शेयर धड़ाम, 13% टूटा, एसेट क्वालिटी स्थिर रही

Dhanlaxmi Bank Q2 results: प्राइवेट सेक्टर की बैंक धनलक्ष्मी बैंक ( Dhanlaxmi Bank) ने अपने तिमाही सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। बैंक नेट प्रॉफिट दोगुने से भी ज्यादा होकर ₹48.3 करोड़ हो गया । बावजूद इसके शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। नतीजों के बाद शेयर 13 फीसदी से ज्यादा टूटकर बंद हुआ।

दरअसल, बैंक की एसेट क्वालिटी स्थिर रहने और प्रोविजन (प्रावधानों) में कमी आने के बावजूद इसके शेयरों में गिरावट देखी गई।

सितंबर तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक का नेट प्रॉफिट दोगुने से भी ज्यादा होकर ₹48.3 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में ₹23.2 करोड़ था। मुनाफे में इस बढ़ोतरी का एक कारण ‘अन्य आय’ में उछाल भी रहा, जो पिछले साल के ₹34.5 करोड़ से बढ़कर ₹47.4 करोड़ हो गई।

बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम में साल दर साल आधार पर 32.6% बढ़कर ₹187.7 करोड़ हो गई, जो पिछले साल ₹142 करोड़ थी। बैंक की एसेट क्वालिटी में पिछली तिमाही के मुकाबले सुधार हुआ है।

इसका ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) पिछली तिमाही के 1.82% से सुधरकर 1.76% हो गया। वहीं, नेट NPA भी मामूली रूप से घटकर 0.47% से 0.45% पर आ गया।

इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक के प्रोविजन्स ₹16 करोड़ थे, जो दूसरी तिमाही में 64.2% घटकर ₹6 करोड़ रह गए।

नतीजों की घोषणा के बाद, धनलक्ष्मी बैंक के शेयर 13.56% गिरकर ₹30.91 पर बंद हुआ। इस गिरावट के चलते, साल की शुरुआत से अब तक (year-to-date) बैंक के शेयरों में हुई कुल बढ़त घटकर 23% रह गई है।

ITC Hotels share Price: मुनाफे में 52% के जबरदस्त उछाल से 7% चढ़ा शेयर, मार्जिन में भी सुधार

Shriram Finance share price: ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट प्राइस, शेयर 11 महीने के निचले स्तर पर फिसला

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।