Yogi Adityanath: कानपुर में महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि बिठूर में विकास की सौगात देने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखे सियासी वार किए। बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को घेरते हुए उन्होंने सवाल किया कि उन्हें घुसपैठियों से इतना प्यार क्यों है? मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में दो मियां हैं- एक छोटे मियां और दूसरे बड़े मियां। उन्होंने आरोप लगाया कि ये बांग्लादेशी घुसपैठियों को गले लगाते हैं, जबकि दलितों, वंचितों, गरीबों, अन्नदाता किसानों और युवाओं का अपमान करते हैं।सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बिठूर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बिल्हौर और बिठूर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 411 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
Latest News

