
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के व्यापारियों से कहा कि जब वोट चोरी हो जाए तो न आपकी दुकान, न आपकी बचत, न आपके बच्चों का भविष्य, कुछ भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने वादा किया कि यदि मोदी जी ज्ञानेश कुमार को हटा देते हैं तो मात्र 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा। ALSO READ: अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, 2018 के विवादित बयान पर सुल्तानपुर कोर्ट का बड़ा फैसला
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, दिल्ली के हर व्यापारी से: हम आपसे प्यार करते हैं, आपकी बात सुन रहे हैं। मेट्रो सरकार ने बंद की, सड़कें सरकार ने सील की, राजधानी पर ताला सरकार ने लगाया।
उन्होंने कहा कि जब वोट ही चोरी हो जाए, तो कुछ भी सुरक्षित नहीं – न आपकी दुकान, न आपकी बचत, न आपके बच्चों का भविष्य। मोदी जी से कहिए – आरोपी नंबर 4, ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा।
To every trader in Delhi: We love you and hear you. The Govt shut the metro, sealed our roads and locked down our capital. With a stolen vote nothing is safe – your shop, your savings, your children’s future. Tell Modi to sack accused no. 4, Gyanesh Kumar and the protests will stop in 30 seconds. दिल्ली के हर व्यापारी से: हम आपसे प्यार करते हैं, आपकी बात सुन रहे हैं। मेट्रो सरकार ने बंद की, सड़कें सरकार ने सील की, राजधानी पर ताला सरकार ने लगाया। जब वोट ही चोरी हो जाए, तो कुछ भी सुरक्षित नहीं – न आपकी दुकान, न आपकी बचत, न आपके बच्चों का भविष्य। मोदी जी से कहिए – आरोपी नंबर 4, ज्ञानेश कुमार को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 26, 2026
इन बाजारों में पड़ेगा कांग्रेस की रैली का असर?
गौरतलब है कि दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाले प्रदर्शन को स्थगित कर दिवाली बाद करने की अपील की थी। व्यापारियों को दिवाली के त्योहार से पहले कांग्रेस की रैली के कारण भारी नुकसान की आशंका है। ALSO READ: अन्नामलाई क्यों हुए भाजपा के खिलाफ? जयललिता-करुणानिधि का विकल्प बनने का सपना, विजय ने कैसे बदला तमिलनाडु का खेल?
व्यापारियों का कहना है कि रामलीला मैदान के आसपास 5 किलोमीटर के दायरे में दिल्ली के 20 बड़े-बड़े होलसेल और रिटेल बाजार हैं, जिनमें चांदनी चौक, सदर बाजार, कश्मीरी गेट, चावड़ी बाजार, दरियागंज, कमला मार्केट, भागीरथ पैलेस, खारी बावली, नया बाजार, आजाद मार्केट, दरीबा ज्वैलरी मार्केट, किनारी बाजार, नबी करीम, करोल बाग, झंडेवालान और जामा मस्जिद शामिल हैं।
सीटीआई का कहना है कि जब 10 लाख लोगों की महारैली होगी तो उसका असर सिर्फ रामलीला मैदान पर नहीं, बल्कि दिल्ली के अन्य बाजारों पर भी पड़ेगा। इससे पूरे दिल्ली के बाजारों में पैनिक पैदा हो सकता है जैसा कि 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुआ था।


