24 October Top News: तिब्बत में फिर भूकंप, फ्रांस में प्रदर्शन, भारत-चीन तनाव पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?

24 October Top News: तिब्बत में फिर भूकंप, फ्रांस में प्रदर्शन, भारत-चीन तनाव पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?

earthquake

Top News 24 October : तिब्बत में फिर लगे भूकंप के झटके, फ्रांस में आज फिर प्रदर्शन, यूक्रेन और रूस के बीच 27 अक्टूबर से सीजफायर, एशियन पैरा गेम्स में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 आज खेला जाएगा। 24 अक्टूबर की बड़ी खबरें : 

 

तिब्बत में फिर लगे भूकंप के झटके

तिब्बत में शनिवार को कुछ घंटों के भीतर भूकंप के 3 झटके दर्ज किए गए। एनसीएस के मुताबिक, सबसे तेज झटके का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। इससे पहले गुरुवार को तिब्बत में 7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही हुई थी, जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत और 54 लोगों के घायल होने की खबर थी।

 

भारत-चीन तनाव पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर तनाव तब पैदा होता है जब चीनी सैनिक ‘निर्धारित गश्ती तौर-तरीकों’ से भटकते हैं। हालांकि, उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में हुई कथित घटना पर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी और परिचालन से जुड़े सवालों के लिए रक्षा मंत्रालय से संपर्क करने की सलाह दी। ALSO READ: LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

 


यूक्रेन और रूस के बीच 27 अक्टूबर से सीजफायर

रूस और यूक्रेन के बीच 56 माह बाद शांति के संकेत है। यूक्रेन और रूस के बीच सीजफायर 27 अक्टूबर से शुरू होगा। यूक्रेन के लोकपाल और मुख्य वार्ताकार दिमित्रो लुबिनेट्स ने बताया कि यह युद्धविराम खेरसॉन क्षेत्र और अभियान के लिए आवश्यक पड़ोसी क्षेत्रों में लागू होगा।

 

एशियन पैरा गेम्स में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

भारत ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। जापान के आइची-नागोया में आयोजित इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य सहित कुल 114 पदक अपने नाम किए। पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। ALSO READ: Asian Para Games में भारतीय खिलाड़ियों ने जीते रिकॉर्ड 114 मेडल, मिली चौथी रैंक

 

भारत न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 आज

टीम इंडिया शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में लय बरकरार रखने उतरेगी। ईशान किशन चोट के कारण दूसरे मैच से बाहर हो गए। वैभव सूर्यवंशी दूसरे टी20 में खेलते नजर आ सकते हैं। बल्लेबाजी क्रम में भी हो सकता है बदलाव।