BlueStone Q2 Results: ज्वेलरी कंपनी BlueStone Jewellery and Lifestyle Ltd का सितंबर तिमाही में घाटा घटकर ₹3.2 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹52 करोड़ का घाटा हुआ था। यानी घाटा करीब 94% कम हुआ। वहीं, रेवेन्यू सालाना आधार पर 45% बढ़कर ₹745 करोड़ पहुंच गया।
ब्लूस्टोन का EBITDA भी ₹42 करोड़ से बढ़कर ₹95 करोड़ हो गया। वहीं, EBITDA मार्जिन 8.1% से बढ़कर 12.7% पहुंच गया। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी का रेवेन्यू 46.3% बढ़कर ₹1,471 करोड़ रहा।
10 लाख से ज्यादा ग्राहक जुड़े
BlueStone का ग्राहक आधार सितंबर के अंत तक 10.24 लाख से ज्यादा हो गया। इसमें सालाना आधार पर 19.3% की बढ़ोतरी हुई। सितंबर तिमाही के रेवेन्यू में 56.3% हिस्सेदारी उन ग्राहकों की रही, जिन्होंने दोबारा खरीदारी की। पिछले साल यह आंकड़ा 51.4% था।
कंपनी के मुताबिक, उसकी 80% से ज्यादा बिक्री ऑनलाइन होती है। कारोबार का लगभग पूरा हिस्सा नॉन-वेडिंग ज्वेलरी से आता है। पहली छमाही में कंपनी की सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ 32.9% रही।
146 शहरों में 379 स्टोर
सितंबर 2026 तक कंपनी के 146 शहरों में 379 स्टोर थे। एक साल में 68 स्टोर जुड़े और 19 नए शहरों में कारोबार शुरू हुआ। दूसरी तिमाही में कंपनी ने सात नए शहरों में एंट्री की। ये सभी टियर-2 और टियर-3 शहर हैं। कोलकाता की पार्क स्ट्रीट पर नया फ्लैगशिप स्टोर भी खोला गया।
₹300 करोड़ जुटाएगी कंपनी
ब्लूस्टोन के बोर्ड ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए ₹300 करोड़ तक के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी करने को मंजूरी दी है। इस रकम का इस्तेमाल मौजूदा कर्ज के एक हिस्से को चुकाने और कारोबार की जरूरतों को पूरा करने में होगा।
BlueStone का शेयर गुरुवार को BSE पर 2.63% चढ़कर ₹759.30 पर बंद हुआ।
Sagility Q2 Results: मुनाफा 13% बढ़ा, रेवेन्यू में भी उछाल; डिविडेंड का ऐलान
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

