PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Benjamin Netanyahu and Narendra Modi1

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और उन्हें इज़राइल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। नेतनयाहू ने पीएम मोदी को भारतीय पायलट स्मित मच्छार के साथ इस कार्यक्रम में मशाल (मशाल प्रज्वलन) जलाने के लिए आमंत्रित किया है। गौरतलब है कि पायलट स्मित मच्छार ने सितंबर में एक बड़े विमान हादसे को होने से रोका था।

ALSO READ: Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए नेतनयाहू ने बताया कि उन्होंने अपने ‘मित्र’ पीएम मोदी से बात की और उन्हें भारतीय पायलट के साथ समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने इस निमंत्रण के लिए उनका धन्यवाद किया।

 

इज़राइली पीएम ने पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी को सराहा

 

नेतनयाहू ने 30 सितंबर, 2026 को फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान दिखाई गई बहादुरी के लिए कैप्टन स्मित मच्छार की जमकर तारीफ की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में ओमानी सह-पायलट ने स्मित पर हमला कर दिया था और कथित तौर पर विमान को क्रैश करने की कोशिश की थी।

ALSO READ: क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में ‘अनैतिक कृत्य’ पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

विमान में 174 यात्री सवार थे और वह 34,000 फीट की ऊंचाई से तेजी से 17,000 फीट से अधिक नीचे आ गिरा था। घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार को अहसास हुआ कि विमान अपनी ऊंचाई खो रहा है और उन्होंने तुरंत स्थिति को नियंत्रित कर बड़ा हादसा टाल दिया। इस घटना के बाद नेतनयाहू ने पायलट से फोन पर बात कर उन्हें इज़राइल, भारत और पूरी दुनिया के लिए हीरो बताया था।

 

भारत-इज़राइल संबंधों और पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा

 

बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और इज़राइल के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बातचीत की पुष्टि करते हुए लिखा, “इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू का फोन आया। हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों की निरंतर गति की समीक्षा की और अपनी साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।”

 

दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) के ताज़ा घटनाक्रमों और जारी तनाव पर भी विचार साझा किए। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश क्षेत्र में शांति और स्थिरता की जल्द से जल्द बहाली की तत्काल आवश्यकता पर सहमत हैं।