LIVE: दिल्ली पुलिस ने नेहा बोरा को रिहा किया, दिपके की अदालत में पेशी होगी

LIVE: दिल्ली पुलिस ने नेहा बोरा को रिहा किया, दिपके की अदालत में पेशी होगी

neha bora

Latest News Today Live Updates in Hindi : दिल्ली पुलिस ने तिरंगा मार्च के दौरान हिरासत में ली गई नेहा बोरा को रिहा किया। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को आज अदालत में पेश किया जाएगा। पल पल की जानकारी…

-दिल्ली पुलिस ने ‘दिल्ली पुलिस अधिनियम’ की धारा 65 के तहत औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत से रिहा कर दिया है। उन्हें 16 अक्टूबर की शाम को एहतियाती धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया था।

-अभिजीत दिपके के खिलाफ BNSS की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। उन्हें SEM कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

-16 अक्टूबर की शाम को AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा और एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके को एहतियाती धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया था।