
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन किया। पटना में भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो जम्मू कश्मीर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने सीईसी के इस्तीफे की मांग करते हुए बैनर दिखाए।
पार्टी नेता पवन खेड़ा ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के आका नरेंद्र मोदी ने देश की हर संस्था को तहत-नहस कर दिया है। उसी तरह ज्ञानेश कुमार भी चुनाव आयोग को अकेले हांक रहे थे। यही वजह है कि उन्होंने बाकी दोनों चुनाव आयुक्तों की भी नहीं सुनी। वैसे भी तानाशाह का दूत खुद ‘आधा तानाशाह’ ही होता है। चुनाव आयोग ने हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार और बंगाल.. यानी एक के बाद एक राज्य में वोट चोरी कर सरकारें BJP के झोली में डाल दीं। लेकिन अब ज्ञानेश कुमार को हमारी सलाह है- It’s done bro! अब राहुल गांधी जी की सलाह मान लो- इस्तीफा दो और गवाह बन जाओ।
ज्ञानेश कुमार के आका नरेंद्र मोदी ने देश की हर संस्था को तहत-नहस कर दिया है।
उसी तरह ज्ञानेश कुमार भी चुनाव आयोग को अकेले हांक रहे थे। यही वजह है कि उन्होंने बाकी दोनों चुनाव आयुक्तों की भी नहीं सुनी।
वैसे भी तानाशाह का दूत खुद ‘आधा तानाशाह’ ही होता है।
चुनाव आयोग ने हरियाणा,… pic.twitter.com/YtZvw73rAu
— Congress (@INCIndia) September 25, 2026
बिहार कांग्रेस ने सीईसी ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची से संबंधित मुद्दों के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। पटना में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि चुनाव आयोग के खिलाफ ये है कि राहुल गांधी जी लगातार जो उनकी पोल खोल रहे थे। आज साबित हो गया कि बिहार, हरियाणा और महाराष्ट्र में वोट चोरी से सरकार बनी है। राहुल गांधी का जवाब अब तक चुनाव आयोग ने नहीं दिया है। हम सड़क पर इसलिए निकले हैं कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुकदमा होना चाहिए।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा के दूसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने विरोध प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए बैनर दिखाए।
असम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं गौरव गोगोई के नेतृत्व में कथित वोट चोरी के खिलाफ विरोध रैली का नेतृत्व किया और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से लोगों को पता चला है कि ज्ञानेश कुमार ने अपराध किया है तो आज उनको इस्तीफा देना चाहिए और उन पर कानूनी कार्रवाई होना चाहिए और उनको गिरफ्तार करना चाहिए।
उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।


