
Webdunia Hindi 27 Years: डिजिटल क्रांति के दौर में हिन्दी को उसकी असली पहचान दिलाने वाले ‘वेबदुनिया’ ने आज (23 सितंबर, 2026) को अपनी यात्रा के 27 सुनहरे साल पूर्ण कर लिए हैं। विश्व के पहले हिन्दी न्यूज पोर्टल की इस अनवरत यात्रा पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों और पक्ष-विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने बधाई संदेशों में नेताओं ने कहा कि वेबदुनिया केवल एक वेब पोर्टल नहीं, बल्कि पिछले ढाई दशकों से डिजिटल दुनिया में हिन्दी भाषा की अस्मिता, संस्कृति और करोड़ों हिन्दी प्रेमियों की ‘बुलंद आवाज़’ का नाम है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा कि हिन्दी सहित 7 अन्य भारतीय भाषाओं में करोड़ों पाठकों की आवाज बनने की यह यात्रा सराहनीय है। आपकी राष्ट्र समर्पित पत्रकारिता निरंतर जारी रहे, यही मंगल कामना है।
विश्व के पहले हिंदी पोर्टल ‘वेबदुनिया’ को 27 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई।
मध्यप्रदेश के इंदौर से शुरू होकर हिंदी सहित 7 अन्य भारतीय भाषाओं में करोड़ों पाठकों की आवाज बनने की यह यात्रा सराहनीय है।
आपकी राष्ट्र समर्पित पत्रकारिता निरंतर जारी रहे, यही मंगलकामना है।
– श्री…
— Office of Dr. Mohan Yadav (@drmohanoffice51) September 23, 2026
मप्र भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- मध्य प्रदेश से शुरू हुई वेबदुनिया की यात्रा ने हिन्दी समाचारों को डिजिटल माध्यम से देश दुनिया के पाठकों तक पहुंचाया है।
विश्व के पहले हिंदी न्यूज़ पोर्टल वेबदुनिया के 27वें स्थापना दिवस पर पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मध्य प्रदेश से शुरू हुई वेबदुनिया की यात्रा ने हिंदी समाचारों को डिजिटल माध्यम से देश-दुनिया के पाठकों तक पहुँचाया है। हिंदी भाषा के प्रति आपका समर्पण तथा पाठकों का… pic.twitter.com/pWsPViYF54
— Office Of Hemant Khandelwal (@Hkhandelwal64) September 23, 2026
मध्य प्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री विश्वास सारंग ने भी वेबदुनिया के स्थापना दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
हिंदी न्यूज़ पोर्टल वेबदुनिया के 27 वें स्थापना दिवस पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
— विश्वास कैलाश सारंग (@VishvasSarang) September 23, 2026
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मप्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा OBC मोर्चा एवं भोपाल की पूर्व महापौर कृष्णा गौर ने लिखा- डिजिटल दौर में हिन्दी पत्रकारिता को सशक्त स्वर देने वाले वेबदुनिया के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
डिजिटल दौर में हिंदी पत्रकारिता को सशक्त स्वर देने वाले ‘वेबदुनिया’ के 27वें स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मध्य प्रदेश से आरंभ हुआ आपका यह सफर विश्वसनीय पत्रकारिता के साथ निरंतर आगे बढ़े और पाठकों का विश्वास यूं ही अर्जित करता रहे, यही मंगलकामना है।… pic.twitter.com/Dt2xM0Ejln
— Krishna Gaur (@KrishnaGaurBJP) September 23, 2026
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री (मध्यप्रदेश शासन) नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने लिखा-
27 वर्षों से हिंदी पाठकों तक समाचार, विचार और समसामयिक विषयों को प्रभावी ढंग से पहुंचा रहे ‘वेबदुनिया’ परिवार को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
समय के साथ निरंतर आगे बढ़ते हुए पत्रकारिता के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और पाठकों से जुड़ाव और अधिक सुदृढ़ हो, यही मंगलकामना है।… pic.twitter.com/Xyv0egnIgB
— Narendra Shivaji Patel (@nsp2106) September 23, 2026
हिंदी डिजिटल पत्रकारिता के अग्रणी हस्ताक्षर ‘वेबदुनिया’ के 27वें स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मध्य प्रदेश से आरंभ हुई यह यात्रा आज देश-विदेश के करोड़ों हिंदी पाठकों के बीच अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी है।
पत्रकारिता की यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे, यही मंगलकामना… pic.twitter.com/FoqxDJy0Eq
— Rameshwar Sharmaa (@rameshwar4111) September 23, 2026
विश्व के पहले हिंदी न्यूज़ पोर्टल वेबदुनिया के 27 वें स्थापना दिवस पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। @WebduniaHindi
मध्य प्रदेश से शुरू होकर देश-विदेश के करोड़ों पाठकों के दिलों में अपनी जगह बनाना आपकी निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता का प्रमाण है। #Webdunia #27YearsOfWebdunia pic.twitter.com/Xz1uT8nvgl— Vishal Batra (@ReporterVishal) September 23, 2026
#वेबदुनिया के 27 वर्ष पूरे होने पर बहुत बधाइयाँ! कोविड महामारी के दौरान, इस पोर्टल द्वारा किया गया वैज्ञानिक कवरेज काबिले तारीफ़ है! #27yearsofwebdunia pic.twitter.com/NlLqCZ7wn3
— Gyaneshwer (ज्ञानेश्वर चौबे) (@gyanc7) September 23, 2026


