
पटना, भागलपुर, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय और मुंगेर समेत बिहार के 13 जिलों में बाढ़ का कहर दिखाई दे रहा है। भागलपुर के 178 गांव पानी में डूब गए तो सारण के 109 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य के करीब 27 लाखों लोग बाढ़ की चपेट में हैं। ALSO READ: नेपाल तबाही के बावजूद नहीं माना चीन : ब्रह्मपुत्र पर 14 लाख करोड़ का 'सदी का बांध' बनाने की ज़िद, भारत के पूर्वोत्तर पर बड़ा संकट?
गंगा, गंडक, पुनपुन, कोसी समेत 9 नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी से हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। बिहार का भागलपुर सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में शामिल है। फरक्का बैराज से 15 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद भी गंगा का दबाव बना हुआ है। हालांकि पटना और बक्सर में गंगा का जलस्तर अब धीरे-धीरे घट रहा है। हालांकि दक्षिणी इलाकों में बाढ़ का असर बना हुआ है। पुनपुन नदी अब भी लाल निशान से 2.93 मीटर ऊपर बह रही है।
Ganga River continues to flood at Kahalgaon, Bhagalpur, Bihar
Subhash Kumar pic.twitter.com/X1NgDK0RmG
— Naveen Reddy (@navin_ankampali) September 8, 2026
बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बाढ़ एक आपदा है, जिससे निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारी करती है। जलजमाव के इलाकों में, वहां जो ऊंचा स्थल होता है वहां पर लोग टिक जाते हैं। सरकार उस जगह खाने-पीने की व्यवस्था करती है, लोगों का ख्याल रखती है। बाढ़ का पानी भी धीरे-धीरे घट रहा है। हम समझते हैं कि बहुत जल्दी ही इसका रास्ता निकल जाएगा।
तेजस्वी यादव का पीएम मोदी को पत्र
राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में बाढ़ आपदा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने आग्रह किया है कि वो अविलंब बिहार का दौरा कर विनाशकारी बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे तथा बिहार की मदद के लिए तत्काल ???? हजार करोड़ की वित्तीय सहायता राशि के अलावा राज्य को हरसंभव मानवीय एवं अन्य जरुरी सहायता उपलब्ध कराएं।
19 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण में बारिश हो सकती है। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर में भी बारिश का अलर्ट है। सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।


