
Weather Update 26 September : डिप्रेशन की वजह से ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में तेज बारिश का दौर जारी है। नदी नाले उफान पर है और सड़कों पर पानी भरा हुआ है। मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा डिप्रेशन
उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन पिछले 6 घंटों के दौरान 13 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। यह आज सुबह 8:30 बजे इसी क्षेत्र में 23.8° उत्तरी अक्षांश और 81.6° पूर्वी देशांतर के पास केंद्रित था।
यह मध्य प्रदेश के सीधी से लगभग 70 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम, रीवा से 90 किमी दक्षिण-पूर्व, सतना से 120 किमी दक्षिण-पूर्व, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से 180 किमी दक्षिण और फतेहपुर से 250 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित था।
इसके 26 सितंबर की शाम तक उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश को पार कर दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जाने की बहुत संभावना है। इस दौरान यह डिप्रेशन के रूप में बना रहेगा। इसके बाद भी उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 12 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे कमजोर होकर एक स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है।
The Depression over NortheastMadhya Pradesh & adjoining north Chhattisgarh moved north-northwestwardswith a speed of 13 kmph during past 06 hours and lay centered at 0830 hrs ISTof today, the 26th September 2026 over the same region, near latitude 23.8°Nand longitude 81.6°E,… pic.twitter.com/ZgdLJswwrL
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 26, 2026
भारी बारिश से यूपी पानी पानी?
उत्तर प्रदेश के खेरी, सीतापुर, बहराइच, बांदा, फुर्रखाबाद, हरदोई और हमीरपुर में पिछले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मुरादाबाद और अयोध्या समेत कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। लगातार बारिश की वजह से कई स्थानों पर पानी भर गया। राज्य के 36 जिलों में आज स्कूल बंद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 27 सितंबर तक मौसम प्रभावित रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 और 26 सितंबर को बहुत भारी बारिश तथा 27 सितंबर को भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 25 से 27 सितंबर तक भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।
आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, श्रावस्ती, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, अमेठी, फतेहपुर, कानपुर नगर, बांदा, कौशांबी और चित्रकूट के कुछ वाटरशेड क्षेत्रों में अचानक बाढ़ की आशंका को देखते हुए सुरक्षा और राहत एजेंसियों को आवश्यकतानुसार तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। ALSO READ: UP Weather Alert : 27 सितंबर तक बारिश-वज्रपात को लेकर योगी सरकार अलर्ट, जिलाधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश
Highest Rainfall Recorded in the Last 24 Hours on 26th September 2026
Stay updated with the latest weather observations and forecasts from IMD.#Rainfall #HeavyRainfall #WeatherUpdate #IMD #IndiaWeather #RainfallObservation pic.twitter.com/1AyhrcuTzR— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 26, 2026
महाराष्ट्र में गढ़चिरौली में बाढ़
पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र में गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ इलाके में बाढ़ आ गई, जिसके बाद लगभग 525 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। बाढ़ का पानी अब घटने लगा है और प्रभावित इलाकों में हालात धीरे-धीरे बेहतर हो रहे हैं।
सिक्किम में भूस्खलन
लगातार भारी बारिश के कारण सिक्किम के रिमबी गांव में जबरदस्त भूस्खलन हुआ। इस दर्दनाक हादसे में 32 से ज्यादा घर और सरकारी क्वार्टर क्षतिग्रस्त हो गए। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित जगहों व राहत शिविर में पहुंचाया गया।


