
UP Govt DA Hike: उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए राज्य सरकार ने खुशियों का खजाना खोल दिया है। योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों, निकाय कर्मियों और शिक्षकों को बड़ा तोहफा देते हुए उनके महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का शनिवार को औपचारिक आदेश जारी कर दिया। अब कर्मचारियों को 60 प्रतिशत की जगह 63 प्रतिशत डीए मिलेगा। यह बढ़ा हुआ भत्ता 1 जुलाई 2026 से लागू माना जाएगा, जिसका सीधा असर नवंबर माह की सैलरी पर दिखेगा।
अब 60 नहीं, 63% मिलेगा महंगाई भत्ता
सरकार के इस बड़े फैसले का फायदा राज्य के लाखों नियमित कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों/कर्मचारियों, शहरी स्थानीय निकायों के पूर्णकालिक कर्मियों और यूजीसी वेतनमान में काम कर रहे कर्मचारियों को मिलेगा। सरकार ने डीए को 60% से बढ़ाकर 63% कर दिया है। बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा और इसका नकद भुगतान नवंबर 2026 के वेतन के साथ किया जाएगा।
1 जुलाई से 31 अक्टूबर तक के Arrears का क्या होगा?
कर्मचारियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह था कि 1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक का 4 महीने का बकाया (एरियर) कैसे मिलेगा? इसके लिए शासनादेश में बेहद पारदर्शी और श्रेणीवार व्यवस्था बनाई गई है:
- GPF (सामान्य भविष्य निधि) खाताधारक : जिन कर्मचारियों का जीपीएफ खाता है, उनके बकाये की राशि (आयकर और सरचार्ज की कटौती के बाद) सीधे उनके जीपीएफ खाते में जमा की जाएगी। यह राशि 1 नवंबर 2027 तक खाते में जमा रहेगी।
- NPS से जुड़े कर्मचारी : बकाये का 10 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारी के एनपीएस (Tier-1) पेंशन खाते में जाएगा। राज्य सरकार नियोक्ता (Employer) के रूप में अपनी ओर से बकाये का 14 प्रतिशत हिस्सा अतिरिक्त अंशदान के रूप में एनपीएस (Tier-1) खाते में जमा करेगी।
बचा हुआ 90 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारी के पीपीएफ (PPF) खाते में जमा किया जाएगा या राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) के रूप में दिया जाएगा। यदि एनएससी उपलब्ध नहीं होता है, तो यह 90% राशि कर्मचारी को नकद (कैश) दी जाएगी।
रिटायर होने वालों और बुजुर्ग पेंशनरों के लिए स्पेशल नियम
सरकार ने अपने सेवानिवृत्त और जल्द रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए खास ढील दी है। जो कर्मचारी 1 जुलाई 2026 से शासनादेश जारी होने के बीच सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जिनकी सेवाएं इस अवधि में समाप्त हो चुकी हैं या जो अगले 6 महीनों में रिटायर होने वाले हैं, उन सभी को 4 महीने के बकाये (एरियर) की पूरी 100% राशि का भुगतान नकद किया जाएगा।
कर्मचारी यूनियनों में खुशी की लहर
त्योहारों के इस मौसम में डीए में 3% की बढ़ोतरी और नवंबर के वेतन के साथ इसके भुगतान के ऐलान से राज्यभर के कर्मचारी संगठनों में भारी उत्साह है। इस फैसले से लाखों परिवारों के हाथ में अतिरिक्त बजट आएगा, जिससे बाजार में भी खरीदारी और रौनक़ बढ़ेगी।


