Diwali Stocks: मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए नुवामा की 5 बेस्ट पिक्स, जोरदार कमाई के लिए लगा सकते हैं दांव

विदेशी ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने दिवाली पर दांव लगाने के लिए शेयरों की लिस्ट पेश की है। उसने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर यह लिस्ट बनाई है। इस लिस्ट में कुल पांच शेयर हैं, जिनमें दिवाली पर निवेश करने पर आगे अच्छी कमाई हो सकती है। दिवाली के दिन दोपहर बाद बीएसई और एनएसई में मुहूर्त ट्रेडिंग होगी।

1. Adani Energy Solutions

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर में ट्रेंड बदलने के शुरुआती संकेत दिख रहे हैं। अप्रैल 2026 में शेयर ने करीब तीन साल के कंसोलिडेशन फेज से ब्रेकआउट दिया था। इसके बाद अब शेयर 50 फीसदी Fibonacci रिट्रेसमेंट लेवल की ओर लौट रहा है। खास बात यह है कि यह स्तर पिछले ब्रेकआउट जोन के आसपास है। ब्रोकरेज के मुताबिक, वीकली चार्ट पर 50-WMA का पॉजिटिव क्रॉसओवर भी दिखाई दे रहा है। ऐसे में मौजूदा स्तरों पर शेयर का दोबारा सपोर्ट लेना निवेश के लिहाज से अच्छा रिस्क-रिवॉर्ड अवसर पेश कर सकता है।

2. Coforge

नुवामा की इस लिस्ट में कोफोर्ज भी शामिल है। शेयर ने वीकली और मंथली क्लोजिंग के आधार पर अब तक का सबसे ऊंचा स्तर दर्ज किया है। शेयर ने अपने 200-WMA से मजबूत वापसी की है। यह स्तर पहले भी इसके लिए अहम सपोर्ट रहा है। जुलाई में जब बाजार के प्रमुख इंडेक्स नए निचले स्तर बना रहे थे, तब Coforge अपने पिछले निचले स्तर से ऊपर बना रहा। यह शेयर की मजबूती को दिखाता है। Coforge IT सेक्टर की दूसरी कंपनियों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।

3. KDDL

इस शेयर में भी मजबूत तेजी के संकेत दिखाई दे रहे हैं। शेयर ने 30 महीने से बने सिमेट्रिकल ट्रायंगल पैटर्न से निर्णायक ब्रेकआउट दिया है। इससे पहले शेयर ने अपने 200-WMA से मजबूत रिकवरी दिखाई थी। तेजी के बाद फिलहाल शेयर अपने पुराने रेजिस्टेंस जोन को दोबारा टेस्ट कर रहा है। यह स्तर अब सपोर्ट के तौर पर काम कर रहा है। बड़े टाइमफ्रेम पर शेयर का चार्ट बुलिश पोल एंड फ्लैग पैटर्न जैसा दिखाई दे रहा है। ऐसे में मौजूदा रिटेस्ट के बाद इसमें तेजी का एक और दौर देखने को मिल सकता है।

4. Punjab National Bank

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के शेयर का मंथली चार्ट करीब 15 साल पुरानी नीचे की ओर जाती रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन को टेस्ट कर रहा है। शेयर के चार्ट पर एक बड़ा सिमेट्रिकल ट्रायंगल पैटर्न भी बनता दिख रहा है। इसमें लगातार निचले हाई और ऊंचे लो बन रहे हैं। जून 2024 से वीकली चार्ट पर भी ऐसा ही पैटर्न विकसित हुआ है। शेयर में लो का लेवल लगातार ऊपर जा रहा है, जो खरीदारी की बढ़ती दिलचस्पी का संकेत है। अगर शेयर इस रेजिस्टेंस को निर्णायक रूप से पार कर लेता है तो इसमें लंबे समय के लिए ट्रेंड रिवर्सल देखने को मिल सकता है।

5. Zydus Lifesciences

इस शेयर में पिछले 15-18 महीनों से लगातार लो का लेवल ऊपर जा रहा है, जो इसकी मजबूती को दिखाता है। अप्रैल में 18 महीने के प्राइस ब्रेकआउट के बाद शेयर ने सितंबर में अब तक की सबसे ऊंची तिमाही क्लोजिंग दर्ज की। इसके बाद पांच महीने के कंसोलिडेशन से भी शेयर ने ब्रेकआउट दिया है। इसकी वीकली क्लोजिंग पिछले दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।