‘यह शिवजी की बरात नहीं, हुड़दंगियों की जमात…’ राहुल गांधी के बयान पर भड़के शिवराज सिंह चौहान

'यह शिवजी की बरात नहीं, हुड़दंगियों की जमात...' राहुल गांधी के बयान पर भड़के शिवराज सिंह चौहान

rahul shivraj

इंडिया गठबंधन के विरोध मार्च से पहले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी के ‘शिवजी की बरात’ वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग जीवनभर भगवान राम का विरोध करते रहे, वे आज शिवजी की बरात की बात कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष के मार्च को लेकर कहा कि यह शिवजी की बरात नहीं, बल्कि हुड़दंगियों की जमात है।

 

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवराज ने कांग्रेस की लगातार चुनावी हार को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामी के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहरा रही है, जबकि असली समस्या उसका नेतृत्व है। ALSO READ: मोदी सरकार के लिए चुनौती बनता ‘लीडरलेस प्रोटेस्ट’, जंतर-मंतर पर जीती पुलिस, लेकिन कब तक बंद रहेगा कनॉट प्लेस और दिल्ली?

 

‘नाच न जाने आंगन टेढ़ा’

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस कई वर्षों से संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव हारने के बाद चुनाव आयोग पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत बन गई है। शिवराज ने कहा कि लगातार चुनाव हारना और फिर सड़कों पर प्रदर्शन करना कांग्रेस की नियति बन गई है। उन्होंने ‘नाच न जाने आंगन टेढ़ा’ कहावत का इस्तेमाल करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी हार के कारणों पर विचार करना चाहिए।

 

उन्होंने कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक पर विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने दावा किया कि सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस वामपंथियों, जॉर्ज सोरोस जैसी विदेशी ताकतों और गैर सरकारी संगठनों का सहारा ले रही है। हालांकि, उन्होंने इन आरोपों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया। ALSO READ: मोदी सरकार के लिए चुनौती बनता ‘लीडरलेस प्रोटेस्ट’, जंतर-मंतर पर जीती पुलिस, लेकिन कब तक बंद रहेगा कनॉट प्लेस और दिल्ली?

 

शिवराज ने बताया कांग्रेस का हाल

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के लंबे समय से सत्ता से बाहर रहने का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु में कांग्रेस करीब 59 साल, पश्चिम बंगाल में 49 साल, सिक्किम में 42 साल, उत्तर प्रदेश में 37 साल और बिहार में 36 साल से सत्ता से बाहर है। उन्होंने कहा कि तीन-चार राज्यों को छोड़कर कांग्रेस बाकी जगह सहयोगी दलों पर निर्भर है। शिवराज ने आरोप लगाया कि तमिलनाडु में कांग्रेस द्रमुक, बिहार में राजद और उत्तर प्रदेश में सपा या बसपा के सहारे राजनीति करती रही है।

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की चुनावी हार का कारण चुनाव आयोग नहीं, बल्कि उसका दिशाहीन नेतृत्व है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व देश और उसकी जनता को नहीं समझता। उन्होंने उत्तर प्रदेश में पार्टी के भीतर खींचतान और पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने का जिक्र किया। कांग्रेस कई राज्यों में अंदरूनी विवादों से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी कमजोरियों को दूर करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही है।

 

क्या बोले थे राहुल गांधी?

इससे पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि शिव का तांडव चल रहा है- इसमें कुछ भी प्लान नहीं होता है। ये शिव की बारात है, इसमें कोई भी आ सकता है, हम किसी को रोकेंगे नहीं।