WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

WhatsApp, ई-मेल और Teams पर अफसर बनकर ठगी, फर्जी प्रोफाइल से मांगे जा रहे पैसे, ऐसे बचें

Cyber Fraud

साइबर ठग लोगों और कारोबारियों को निशाना बनाने के लिए ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अब ठग वरिष्ठ अधिकारियों, बिजनेस मालिकों, CEO या भरोसेमंद संपर्कों की पहचान की नकल कर WhatsApp, ई-मेल, Microsoft Teams और दूसरे कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर करने को कह रहे हैं।

ALSO READ: iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

इस तरह की ठगी में जालसाज पीड़ित पर तुरंत भुगतान करने का दबाव बनाते हैं। वे तत्काल फंड ट्रांसफर, इनवॉयस का भुगतान या बैंक खाते की जानकारी बदलने जैसे संदेश भेज सकते हैं। लोगों को भरोसा दिलाने के लिए फर्जी प्रोफाइल, नाम, लोगो और ई-मेल आईडी का इस्तेमाल किया जाता है।

 

कैसे होती है यह ठगी?

ठग किसी वरिष्ठ अधिकारी या परिचित व्यक्ति की पहचान बनाकर तुरंत भुगतान करने का अनुरोध भेजते हैं।

इसके बाद वे लाभार्थी (Beneficiary) के बैंक खाते की जानकारी देते हैं और तुरंत कार्रवाई करने का दबाव डालते हैं।

पीड़ित अनुरोध को वास्तविक समझकर बताए गए खाते में पैसे ट्रांसफर कर देता है।

रकम मिलने के बाद ठग उसे तेजी से कई अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर देते हैं, जिससे पैसे की रिकवरी मुश्किल हो जाती है।

ALSO READ: Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

ठगी से बचने के लिए क्या करें?

 

1. जल्दबाजी में भुगतान न करें

WhatsApp, ई-मेल, SMS या किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर आए तत्काल भुगतान के अनुरोध को पहले सत्यापित करें। संबंधित व्यक्ति से उसके पहले से मौजूद और भरोसेमंद फोन नंबर पर सीधे संपर्क करें।

 

2. सिर्फ नाम और फोटो देखकर भरोसा न करें

ठग नाम, प्रोफाइल फोटो, लोगो और ई-मेल आईडी में हेरफेर करके किसी अधिकारी या परिचित की पहचान की नकल कर सकते हैं।

 

3. OTP, PIN और पासवर्ड शेयर न करें

किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, पासवर्ड, PIN या गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा न करें।

 

4. दबाव बनाने वाले संदेशों से सावधान रहें

अगर कोई संदेश डर, घबराहट या जल्दबाजी पैदा करके तुरंत लेन-देन करने के लिए कह रहा है तो सावधान हो जाएं।

 

5. बैंक खाते की जानकारी बदलने से पहले करें पुष्टि

अगर किसी व्यक्ति या कंपनी की ओर से लाभार्थी के बैंक खाते की जानकारी बदलने का अनुरोध मिले तो भुगतान करने से पहले किसी स्वतंत्र और भरोसेमंद माध्यम से इसकी पुष्टि जरूर करें।

 

याद रखें- रुकें, सत्यापित करें और फिर भुगतान करें

 

वित्तीय लेन-देन से जुड़े निर्देशों को सत्यापित करने में वरिष्ठ अधिकारी भी सहयोग करेंगे। कुछ मिनट की पुष्टि आपको बड़े आर्थिक नुकसान से बचा सकती है।