Weather Update News : देश में मानसून की रफ्तार और तेज हो गई है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में कुछ जगहों पर वज्रपात और ओले गिर सकते हैं, इसलिए इन राज्यों की यात्रा करने वाले लोगों के लिए खास चेतावनी है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, सोलन, बिलासपुर, शिमला, लाहौल-स्पीति, सोलन, कांगड़ा और मंडी में आज भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
देश में मानसून की तेज के बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में कुछ जगहों पर वज्रपात और ओले गिर सकते हैं, इसलिए इन राज्यों की यात्रा करने वाले लोगों के लिए खास चेतावनी है।
ALSO READ: Weather Update : भारी बारिश और आंधी का तांडव! IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, सोलन, बिलासपुर, शिमला, लाहौल-स्पीति, सोलन, कांगड़ा और मंडी में आज भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, दुर्गापुर, अलीपुर द्वार, बांकुड़ा, बीरभूम, जलपाईगुड़ी, मालदा, मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, कलिम्पोंग और नॉर्थ 24 परगना में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। असम के डिब्रूगढ़, गुवाहाटी, माजुली, होजाई, जोरहाट, माजुली, चराईदेव, चिरांग, कोकराझार, कामरूप, लखीमपुर और नागांव में आज भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है।
झारखंड के बोकारो, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, जामताड़ा, सरायकेला, पलामू, धनबाद, हजारीबाग, जामताड़ा, साहेबगंज और गिरिडीह में आज भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, भोपाल, गुना, नीमच, विदिशा, सागर, दमोह, खांडवा, होशंगाबाद, रायसेन, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, छिंदवाड़ा और मंडला में आज भारी बारिश और तूफान का अलर्ट है। उत्तराखंड के नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, देहरादून, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, हरिद्वार, ऋषिकेश और रुद्रप्रयाग में आज बारिश और आंधी का अलर्ट है।
जम्मू-कश्मीर के जम्मू, कुलगाम, अनंतनाग, कठुआ, डोडा, पुंछ, बारामूला, उधमपुर, किश्तवाड़, गांदरबल, शोपियां, श्रीनगर और रियासी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई इलाकों में मौसम गतिविधियां बढ़ने के संकेत हैं। राजस्थान में मौसम का असर और अधिक तीव्र रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 20 से 23 जून के दौरान आंधी, तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।
महाराष्ट्र में बारिश का इंतजार
बड़े पैमाने पर अनुकूल मौसमीय परिस्थितियों की कमी के कारण पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगे बढ़ना रुका हुआ है। IMD के अनुसार, मैडेन-जूलियन ऑसिलेशन (MJO) सहित बड़े पैमाने पर हवाओं के मौजूदा परिसंचरण अभी महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए मजबूत संकेत नहीं दे रहे। अगले 4 से 5 दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है।
Edited By : Chetan Gour
