दिग्गज ब्रोकरेज फर्म 'मोतीलाल ओसवाल' (Motilal Oswal) ने बैंकिंग और मेटल सेक्टर में बहार आने की घोषणा करते हुए 5 दमदार स्टॉक्स की लिस्ट जारी की है, जिसमें SBI और टाटा स्टील जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा मैनकाइंड फॉर्मा, कमिंस इंडिया और ग्रो के नाम शामिल है। ALSO READ: 30,000 करोड़ का NSE IPO! टूट सकता है LIC और Hyundai का रिकॉर्ड, जानिए कौन बेच रहा है सबसे ज्यादा शेयर
क्या है टारगेट्स?
मोतीलाल ओसवाल ने SBI के लिए 1300 रुपए का टारगेट दिया है, जबकि ये गुरुवार को दोपहर 2.25 बजे यह 1,044.80 रुपए पर था। ब्रोकरेज फर्म ने टाटा स्टील के लिए 250 रुपए का टारगेट दिया है। इसकी कीमत 200 रुपए थी। मैनकाइंड फार्मा के लिए 2980 रुपए का टारगेट दिया गया है, यह 2401 रुपए पर था। ग्रो के लिए मोतीलाल ओसवाल ने 235 रुपए का टारगेट दिया है। इसका शेयर 200.4 रुपए पर था। कमिंस इंडिया के लिए 6600 रुपए का टारगेट है। इसके एक शेयर की कीमत 5,836 रुपए है।
गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की वजह से पिछले 3 दिनों से शेयर बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। ऐसे में लोग यह जानना चाहते हैं कि इस स्थिति में बेहतर रिटर्न के लिए पैसा कहां लगाया जाए?
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
