
Weather Update News : देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर बेहद सक्रिय हो गया है। भारी बारिश से महाराष्ट्र, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और ओडिशा सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज गुजरात और कोंकण तथा कल मध्य महाराष्ट्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है।
देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर बेहद सक्रिय हो गया है। भारी बारिश से महाराष्ट्र, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और ओडिशा सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update: मुंबई और कोंकण में बारिश का रेडअलर्ट, पहाड़ों पर आफत, दिल्ली NCR में गर्मी से राहत
मौसम विभाग ने आज गुजरात और कोंकण तथा कल मध्य महाराष्ट्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है। मुंबई और आसपास के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड और ओडिशा के ऊपर एक 'डिप्रेशन' बना हुआ है, जो धीरे-धीरे मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। इसके असर से उत्तर से लेकर पश्चिम भारत तक के राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है।
ALSO READ: Weather Update : उत्तर भारत पहुंचा मानसून, मुंबई में बारिश बनी 'आफत', जानें देशभर का मौसम
वहीं दक्षिण भारत में केरल और कर्नाटक के तटीय व अंदरुनी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। बांदा जिले में आज सुबह कई इलाकों में रुक-रुक कर झमाझम बारिश हुई। इससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मुंबई में भारी बारिश का कहर
मुंबई और नासिक समेत महाराष्ट्र में मंगलवार को भारी बारिश का दौर जारी है। मुंबई में भारी बारिश की वजह से पिछले 4 दिनों से जनजीवन प्रभावित हुआ है। स्कूल कॉलेज बंद है और त्रयंबकेश्वर और सप्तऋंगी मंदिर भी आज नहीं खुलेंगे। सेना और एनडीआरएफ को भी अलर्ट पर रखा गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज विशेष रूप से रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मुंबई, पालघर और पुणे में भी ऐसी ही स्थिति है। मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आपातकाल जैसी स्थिति पैदा हो गई है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नासिक में भारी बारिश के साथ बादल फटने की चेतावनी भी जारी की है।

