
Top News 17 November : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मैक्सिको को ट्रैरिफ की धमकी, दिल्ली में किताब लांचिंग के दौरान भावुक हुईं सोनिया गांधी, आज 23वें आसियान सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी, SIR मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले- अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी’। 17 नवंबर की बड़ी खबरें :
ट्रंप की मैक्सिको को ट्रैरिफ की धमकी
अमेरिका में अवैध प्रवासियों की एंट्री रोकने को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने मैक्सिको को चेतावनी दी है कि अगर उसने अमेरिका की ओर बढ़ रहे प्रवासियों के काफिलों को नहीं रोका तो उस पर भारी टैरिफ लगाया जाएगा।
अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मथुरा में भाजपा की बैठक के दौरान विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी। राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी कटाक्ष किया और उन्हें भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा आने की बात कही। ALSO READ: ‘अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी’, डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान
किताब लांचिंग के दौरान भावुक हुईं सोनिया गांधी
सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव सोमवार को दिल्ली में लॉन्च की गई। कार्यक्रम में सोनिया के जीवन पर शॉर्ट फिल्म दिखाई गई तो वे भावुक हो गईं। इस दौरान उन्होंने कहा- राजीव गांधी नहीं रहे तो मैं टूट गई थी। राहुल-प्रियंका ने संभाला, वही मेरे माता-पिता बन गए थे। ALSO READ: राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे
23वें आसियान सम्मेलन में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मनाली में 23वें आसियान सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री विभिन्न देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। इन मुलाकातों में आपसी संबंधों, क्षेत्रीय सहयोग और साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है।
SIR मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है। सोमवार को कांग्रेस ने चुनाव आयोग के कामकाज और एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने पूछा है कि अहम फैसले किसने लिए और चुनाव आयुक्तों के बीच कितनी बार असहमति हुई। इन मुद्दों पर जवाब के लिए 48 सवालों की सूची दी गई है।


