प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प मंगलवार को फिलीपींस में मुलाकात करेंगे। दोनों नेता आज राजधानी मनीला में क्वाड देशों की बैठक में शामिल होंगे। इस बीच, फिलीपींस में ट्रम्प के दौरे का विरोध भी शुरू हो गया है। मनीला में कई प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरकर अमेरिकी नीतियों और ट्रम्प की यात्रा का विरोध कर रहे हैं। दो साल बाद एक साथ बैठेंगे क्वाड के नेता क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। इसका मकसद हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और सहयोग बढ़ाना है। इस बैठक में मोदी और ट्रम्प के अलावा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची भी शामिल होंगी। चारों देशों के नेता इससे पहले सितंबर 2024 में अमेरिका के डेलावेयर में मिले थे। उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बैठक की अध्यक्षता की थी। इसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र और खुला बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई गई थी। साथ ही समुद्री सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने की पहल की गई थी। क्वाड बैठक में क्या बातचीत हो सकती है?
Latest News

