ट्रंप के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी में बगावत : उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी नाराज, रक्षामंत्री हेगसेथ पर महाभियोग का खतरा

ट्रंप के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी में बगावत : उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी नाराज, रक्षामंत्री हेगसेथ पर महाभियोग का खतरा

Pete Hegseth Impeachmen: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों (US Midterm Elections 2026) में करारी हार के बाद रिपब्लिकन पार्टी और व्हाइट हाउस के भीतर अभूतपूर्व राजनीतिक भूचाल आ गया है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट दोनों में बहुमत खोने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ पार्टी के अंदर ही बगावती सुर तेज हो गए हैं। हालात इतने खराब हैं कि ट्रंप की ही पार्टी के एक सांसद ने रक्षा मंत्री हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की घोषणा कर दी है। 

रिपब्लिकन पार्टी में कलह की 5 बड़ी वजहें

मध्यावधि चुनाव के नतीजों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने बहुमत हासिल कर ट्रंप प्रशासन पर शिकंजा कस दिया है। इस हार के बाद पार्टी नेताओं और रणनीतिकारों ने ट्रंप की घरेलू व विदेश नीतियों पर सीधा हमला बोला है। ALSO READ: ईरान युद्ध की वजह से हारे मध्यावधि चुनाव? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा कबूलनामा

  • ईरान युद्ध (Iran War) और महंगाई : उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि 2024 में ट्रंप को वोट देने वाले कई मतदाता ईरान जंग की वजह से दूर हो गए। ईंधन की बढ़ती कीमतों और युद्ध के लंबा खिंचने से आम जनता में भारी नाराजगी दिखी। ALSO READ: क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग
  • रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ (Pete Hegseth) निशाने पर : रिपब्लिकन नेताओं ने आरोप लगाया कि रक्षा मंत्री हेगसेथ ने ट्रंप को बिना किसी ‘एग्जिट प्लान’ के ईरान युद्ध में उलझा दिया। रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग (Impeachment) प्रस्ताव लाने का ऐलान तक कर दिया है। ALSO READ: ट्रंप की हार से भारत और भारतीयों को क्या-क्या होगा फायदा?
  • विदेश नीति पर सवाल : टेक्सास रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व कार्यकारी निदेशक चैड विलबैंक्स (Chad Wilbanks) सहित कई नेताओं ने ट्रंप की आक्रामक व्यापार नीति (Tariffs) और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्रति झुकाव को पार्टी की हार के लिए जिम्मेदार ठहराया।
  • रणनीतिक चूक और सीमित वोटर फोकस : रणनीतिकार मैट मैकोविएक (Matt Mackowiak) और सांसद चिप रॉय ने माना कि पार्टी का पूरा ध्यान एक सीमित वोटर बेस पर रहा। विवादित उम्मीदवारों को टिकट देने और चुनावी अभियान में फंड प्रबंधन की गड़बड़ी ने नतीजों को बिगाड़ा।
  • अश्वेत और एशियाई मतदाताओं का मोहभंग : सरकार की नीतियों से नाराज होकर अश्वेत, एशियाई और युवा मतदाताओं ने बड़ी संख्या में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया।