M&M Q2 Results: महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 25% बढ़ा, रेवेन्यू में भी इजाफा; शेयर 5% चढ़ा

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड का जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा (कंपनी के मालिकों के लिए) सालाना आधार पर लगभग 25 प्रतिशत बढ़कर 4,587.88 करोड़ रुपये हो गया। मुख्य रूप से वाहन कारोबार में अच्छी आय से कंपनी का मुनाफा बढ़ा। एक साल पहले मुनाफा 3,673.32 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 25.34 प्रतिशत बढ़कर 57,514.98 करोड़ रुपये रहा, जो सितंबर 2025 तिमाही में 45,885.40 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को 5 नवंबर को बताया कि सितंबर 2026 तिमाही में उसके कुल खर्च 51,845.48 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले समान तिमाही में 41,192.50 करोड़ रुपये के थे।

Stock Market Rally: धनतेरस से एक दिन पहले शेयर बाजार में बूम; सेंसेक्स 2163 अंक तक उछला; निफ्टी पहुंचा 24580 के करीब

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।