Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

top news 19 november

Top News 19 November: राहुल गांधी ने अमेरिका में भारत की चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल। ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की आज होने वाली बैठक पर दुनिया की नजर। ट्रंप के लिए जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकॉल। कमजोर पड़ा चक्रवात अकवान। कश्मीर में शून्य से नीचे पहुंचा पारा। 19 नवंबर की बड़ी खबरें :

 

राहुल ने भारत की चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी पार्टियां चुनाव का बहिष्कार नहीं करेंगी, बल्कि चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को उजागर करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहता, जिससे लोगों की नजर में चुनाव प्रक्रिया की वैधता पर सवाल खड़ा हो और भारतीय लोकतंत्र की व्यवस्था कमजोर हो।

 

ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की बैठक आज

चीन के शेनझेन में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के बीच आज त्रिपक्षीय बैठक होगी। तीनों नेताओं के बीच पहली बार हो रही इस बैठक पर दुनिया भर की नजरें लगी हुई है।

 

ट्रंप के लिए जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चीन पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेता एक-दूसरे से गले भी मिले। इस मुलाकात के वीडियो और तस्‍वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाया गया था। ALSO READ: Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है इस निकटता जताने के मायने?

 

कमजोर पड़ा अकवान

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात अकवान कमजोर पड़ने के बाद भी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। इसके 20 नवंबर को तट पार करने की आशंका है। तट से टकराते समय हवा की अधिकतम निरंतर गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। झोंकों के साथ हवा की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

 

कश्मीर में शून्य से नीचे पहुंचा पारा

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद कश्मीर में रात का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। गुलमर्ग, पहलगाम और कुपवाड़ा में ठंड बढ़ गई है, जबकि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अगले तीन दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।